ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
टेक्नोलॉजी

1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ब्रांडेड स्ट्रेटनर, हर दिन बनाएं अलग हेयर स्टाइल

बालों को सीधा कराने के लिए बार-बार सैलोन में पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन जब आपका 1000 रुपये में कम में चल रहा है तो क्यों ना पैसे बचा लिए जाएं. वैसे ये पैसे एक बार खर्च होंगे और सालों साल अपने बाल घर पर ही सीधे कर सकेंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको बंपर डिस्काउंट का फायदा उठाने का भी मौका मिल रहा है. ऑनलाइन चल रही सेल में आपको मंहगे स्ट्रेटनर भी सस्ते में मिल रहे हैं.

Vega Salon Smooth Hair Straightener

ये स्ट्रेटनर सेरामिक कोटेड प्लेट से बना है और जल्दी गर्म भी हो जाता है. इस साइज कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से इसे सफर में कहीं भी अपने साथ लेकर जाया जा सकता है. इसे बैग में आसानी से कैरी कर सकते हैं और ये सेल्फ हेयर स्ट्रेटनिंग में मदद कर सकता है, इससे खुद बाल सीधे करने में मुश्किल नहीं होगी. ऑनलाइन इसके आपको तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, आप जो चाहे सलेक्ट कर सकते हैं.

अमेजन पर ये आपको 46 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ केवल 644 रुपये में मिल रहा है. एक बार इतने रुपये खर्च करने के बाद आप अपना सैलोन का खर्च लंबे समय तक बचा सकेंगे.

Morphy Richards HS1000

ये हेयर स्ट्रेटनर 2 साल की वारंटी के साथ मिल रहा है. कंपनी के दावे के मुताबिक, ये 60 सेकंड में गर्म हो जाता है. इसमें भी सेरामिक प्लेट लगी है जिससे बाल जलने और खराब होने के चांस कम रहते हैं. इसे आप अमेजन से डिस्काउंट के साथ केवल 734 रुपये में खरीद सकते हैं.

NOVA SX-8006 Hair Straightener

नोवा का ये मिनी हेयर स्ट्रेटनर मीशो पर आपको 289 रुपये में मिल रहा है. इस पर आपको ब्रांड के तरफ से 2 महीने की वारंटी भी मिल रही है. अगर आप सफर में साथ ले जाने और अपने बैग में हेयर स्ट्रेटनर रखने के लिए खरदीना चाहते हैं तो ये अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. ये एमरंजेसी में बालों को सीधा करने में मदद कर सकता है.

इन सभी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले एक बार कस्टमर रिव्यू पर नजर जरूर डाल लें. ये आपको प्रोडक्ट के नीचे सबसे आखिर में लिखे हुए मिल जाएंगे. इसके अलावा अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है या आप लंबे समय के लिए हेयर स्ट्रेटनर खरीदना चाहते हैं तो आपको और भी ऑप्शन मिल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button