ब्रेकिंग
Moga Road Accident: मोगा-कोट ईसे खां रोड पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हरियाणा के दंपती के ड्राइवर स... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंचकर खंगा... Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने...
धार्मिक

Sawan 2024 : भगवान शिव को क्यों प्रिय होता है सावन का महीना? जानें कारण

Sawan 2024 : हिंदुओं के लिए सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण महीना माना जाता है. यह महीना भक्ति और आध्यात्मिकता का महीना होता है. सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है, इसलिए भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए इस पूरे महीने भोलेनाथ और माता पार्वती की खास पूजा अर्चना की जाती है. कुछ शिवभक्त सावन के पूरे महीने का व्रत रखते हैं और कुछ भक्तजन सावन के प्रत्येक सोमवार के व्रत रखते हैं. इस दौरान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ साथ उनकी विशेष पूजा अर्चना भी की जाती है.

कब से शुरू हो रहा है सावन 2024

इस वर्ष सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024, दिन सोमवार से हो रही है और 19 अगस्त 2024 को इसका समापन होगा.

सावन का महीना क्यों होता है भोलेनाथ को प्रिय

सावन के महीने को भगवान शिव का सबसे प्रिय और खास महीना माना जाता है. इसलिए ही भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सावन के महीने में विशेष रूप से उनकी पूजा अर्चना की जाती है. भगवान शिव को सावन का महीना क्यों प्रिय है, इसके पीछे एक पौराणिक कथा है.

पौराणिक कथा के अनुसार

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, दक्ष प्रजापति के विशेष यज्ञ के दौरान वहां राजा दक्ष के द्वारा अपनी पुत्री के पति भगवान शिव का अपमान किया गया. अपने पति के अपमान से क्रोधित होकर माता सती ने अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ की अग्नि में कूद कर अपने प्राण त्याग दिए थे. माता सती ने प्रण लिया था कि दोबारा जब भी उनका जन्म होगा तब वे सिर्फ भगवान शिव को ही अपने पति के रूप में स्वीकार करेंगी.

माता सती का दूसरा जन्म, राजा हिमालय की पुत्री पार्वती के रूप में हुआ. कुछ समय बाद माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने में कठोर तपस्या की. उनकी इस कठोर तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए, और माता पार्वती ने दोबारा भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया. मान्यता है कि माता पार्वती की सावन में की गई कठोर तपस्या के कारण ही भगवान शिव को सावन का महीना विशेष प्रिय है.

Related Articles

Back to top button