ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
विदेश

युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, बातचीत ही रास्ता… पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय (PM Modi Putin Bilateral Meeting) बैठक हुई है. बैठक में पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया है. पीएम ने कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा है. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने मॉस्को पर हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हम उस दर्द को समझते हैं. भारत 40 साल से आतंकवाद को झेल रहा है. दूसरी ओर पुतिन ने कहा पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि रूस के साथ भारत का दशकों पुराना नाता है. भारत हर तरह से आतंकवाद का निंदा करता है. पिछले कुछ साल मानवता के लिए चुनौतिपूर्ण रहे हैं. आने वाले समय में भारत और रूस संबंध और मजबूत होंगे. रूस की मदद से तेल की कीमत में स्थिरता रही है. भारत को रूस की मदद से सस्ता तेल मिल रहा है. भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज को उठाया है. हमने खुले मन से यूक्रेन युद्ध पर विचार रखे हैं.

बैठक में पीएम मोदी ने और क्या कहा?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आने वाले समय में भारत और रूस के संबंध और मजूबत होंगे. एक सच्चे दोस्त की तरह कल आपने मुझे बुलाया. पेट्रोल और डीजल को लेकर आपका सहयोग सराहनीय है. पूरी दुनिया की नजर मेरे इस यात्रा पर है. यूक्रेन पर हम दोनों ने अपने-अपने विचार रखें. युद्द के मैदान से समाधान संभव नहीं है. युद्ध मानवता के लिए एक बड़ा चुनौती है. दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए भारत हर संभव सहायता के लिए तैयार है. हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे.

पीएम मोदी ने पुतिन के साथ बैठक में कहा कि पिछले पांज सालों में दुनिया को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. पहले कोविड-19 के कारण और फिर अलग-अलग संघर्षों के की वजह से कई चुनौतियां सामने आईं. भारत रूस और यूक्रेनु के बीच शांति के पक्ष में है. समस्या का समाधान शांति से ही निकल सकता है. भारत शांति के पक्ष में है. पिछले 2.5 दशकों से मेरा रूस के साथ-साथ आपके के साथ भी संबंध रहा है. करीब 10 साल में हम 17 बार मिल चुके हैं. पिछले 25 वर्षों में हमारी लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं. यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है.

सम्मान को लेकर पुतिन से क्या बोले पीएम मोदी?

पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महामहिम और मेरे दोस्त, मैं इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं. भारत में चुनावों में हमें अभूतपूर्व जीत मिली. उसके बाद आपने जो शुभकामनाएं दीं, उसके लिए भी मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. मार्च में आपने भी शानदार प्रदर्शन किया था. चुनाव में जीत के लिए मैं एक बार फिर आपको शुभकामनाएं देता हूं.

बैठक में पुतिन ने क्या कहा?

वहीं, पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करवाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ-साथ पुतिन ने युद्ध को खत्म कराने के लिए भारत की ओर से की जा रही कोशिशों के लिए आभार भी जताया. उन्होंने कहा कि भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं. भारत ने भी आतंकवाद को झेला है. इसके साथ-सात पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को न्योता दिया है

Related Articles

Back to top button