ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
लाइफ स्टाइल

सेहत के लिए रामबाण से कम नहीं हैं ये बीज, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कई फायदे

‘आपकी सेहत ही आपकी सबसे बड़ी दौलत है’. ये बचपन से हमें सिखाया जाता है. ये सच भी है. इसीलिए डाइट को अच्छा रखने के लिए हम अपने खानपान का विशेष का ध्यान रखते हैं. इसके लिए प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, आयरन और फाइबर सहित कई पोषक तत्व हम अपनी डाइट में शामिल करते हैं. ये पोषक तत्व हमें हरी सब्जियां, फल, अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिल जाते हैं. लेकिन इन फल सब्जियों के साथ-साथ खानपान में बीजों की भी बहुत अहम भूमिका होती है. इन बीजों को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. वहीं इन सीड्स की मदद से आप कई सारी हेल्दी डिशेज भी बना सकते हैं.

हेल्दी और फिट रहने के लिए खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी है. आज के समय कई ऐसे बीज हैं, जो बिल्कुल सुपरफूड्स की तरह काम करते हैं. इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं. ऐसे में आज आपको बताएंगे कि कौन से वो बीज हैं जो सेहत को कई पोषक तत्व देते हैं और इन्हें खानपान का हिस्सा बनाने पर सेहत भी अच्छी रहती है.

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज को नट्स और ड्राई फ्रूट्स के साथ खाने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं. इन सीड्स में विटामिन-ई पाया जाता है. साथ ही इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फाइबर पाए जाते हैं. इसके कारण ये हार्ट हेल्थ और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है. प्रेगनेंट महिलाओं को हेल्दी रखने में भी सूरजमुखी के बीज फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं काले या सफेद तिल भी सेहत के लिए लाभकारी हैं. ये छोटे-छोटे बीज कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार हैं. इनसे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है. इनको खाने से शरीर की हड्डियां काफी मजबूत होती हैं.

पंपकिन सीड्स

सेहत के लिए पंपकिन सीड्स भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. इनमें अमीनो एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ-साथ जरूरी मिनरल्स जैसे जिंक, मैग्नीनिशयम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर हर दिन पंपकिन सीड्स खाया जाए तो इससे वजन भी कंट्रोल में आ जाता है. वहीं चिया सीड्स से भी शरीर को कई लाभ मिल जाते हैं. रोजाना दो चम्मच खाने से वेट लॉस में ये काफी मदद करता है.

अलसी के बीज

अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं. इनमें प्लांट बेस्ट ओमेगा -3 फैटा एसिड भी पाया जाता है.कुछ लोगों को इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए इस पाउडर बनाकर या फिर सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. अगर आपको कब्ज या फिर पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो अलसी के बीज अपनी डाइट में आप जरूर शामिल करें.

Related Articles

Back to top button