ब्रेकिंग
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग...
खेल

गौतम गंभीर के बाद अब जहीर खान की होगी टीम इंडिया में एंट्री, बनेंगे बॉलिंग कोच?

गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं, मंगलवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उनके नाम का ऐलान किया. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर उनकी कोचिंग टीम में और कौन-कौन शामिल होने वाला है? ऐसी खबरें हैं कि गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में नए बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच जुड़ने वाले हैं. इन पदों के लिए कई बड़े खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है. बड़ी खबर ये है कि साल 2011 में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जहीर खान बॉलिंग कोच बनने की रेस में हैं.

जहीर खान बनेंगे टीम इंडिया के बॉलिंग कोच?

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जहीर खान टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बनने की रेस में हैं. सिर्फ जहीर ही नहीं पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी भी टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बनने के दावेदार हैं. वैसे इस पद के लिए एक और दावेदार है और वो हैं पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार.

जहीर खान कोच बने तो होगा बड़ा फायदा

जहीर खान अगर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बनते हैं तो इससे रोहित एंड कंपनी को बहुत फायदा होगा. वो इसलिए क्योंकि जहीर खान को इंटरनेशनल क्रिकेट का लंबा अनुभव रहा है. उन्होंने दुनिया के हर कोने में क्रिकेट खेला है. साथ ही वो टीम के सिस्टम को अच्छी तरह पहचानते हैं. वो टीम और खिलाड़ियों को मैनेज करने का काम बखूबी पहचानते हैं. जहीर खान ने टीम इंडिया के लिए 200 वनडे में 282 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 92 टेस्ट में 311 विकेट झटके हैं. आईपीएल में भी उन्होंने 100 मुकाबलों में 102 विकेट हासिल किए. आने वाले 2 सालों में टीम इंडिया को 5 आईसीसी टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना है. जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और दो टेस्ट चैंपियनशिप शामिल हैं.

अभिषेक नायर की एंट्री पक्की?

जहीर खान टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बनेंगे या नहीं ये तो अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन अभिषेक नायर जरूर बैटिंग कोच बन सकते हैं. अभिषेक नायर केकेआर के असिस्टेंट कोच रहे हैं और साथ ही उन्हें भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट का लंबा अनुभव है. जल्द ही टीम इंडिया के नए कोचिंग स्टाफ की तस्वीर साफ हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button