ब्रेकिंग
Rajnandgaon Crime News: बागनदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Bastar News: महंगाई और ईंधन संकट पर मोहन मरकाम का हमला, केंद्र की नीतियों को बताया जिम्मेदार Raipur Railway News: वैश्विक तेल संकट का असर, रायपुर रेल मंडल हटाएगा 25% डीजल इंजन महतारी वंदन योजना 2026: हजारों नाम काटने का आरोप, कांग्रेस ने रायपुर में किया महिला एवं बाल विकास का... Election Commission Update: झारखंड समेत 16 राज्यों में मतदाता पुनरीक्षण शुरू, 7 अक्टूबर को आएगी नई ल... Jharkhand Weather Update: झारखंड के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं Dhanbad News: सरायढेला में वाहन सर्विस सेंटर के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप Ranchi Fuel Crisis: रांची के पेट्रोल पंपों पर 'नो स्टॉक' के बोर्ड, फुल टैंक तेल देने पर लगी रोक Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में गंदगी का अंबार, कचरे की दुर्गंध से मरीज और परिजन परेशान Dhanbad News: धनबाद में कांग्रेस और प्रशासन के बीच आर-पार, जिलाध्यक्ष ने CO के खिलाफ थाने में की शिक...
दिल्ली/NCR

डूबी सड़कें, घुटने भर पानी, तैरते बच्चे… जलमग्न हुई दिल्ली की JJ कॉलोनी का Video

देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाके के लोगों के लिए आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है. मौसम का हाल क्या बदला, देश की राजधानी दिल्ली पानी-पानी हो गई. ताजा तस्वीरें दिल्ली के बवाना से सामने आई हैं. यहां सड़कें कम दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही दिख रहा है. दिल्ली में मुनक नहर बैराज टूटने से उत्तरी दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी में कमर तक पानी घुस गया है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैराज टूटने से कैसे रिहायशी इलाकों में पानी घुस आया है. यहां सड़कें तो गायब ही हो गई हैं. लोगों को कमर तक भरे पानी में तैर-तैर कर जाना पड़ रहा है. बवाना की गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं. हालत ये है कि लोगों को अपने बच्चों को कंधों पर लेकर आना-जाना पड़ रहा है. मुनक नहर में पानी बढ़ा तो इसका जोर तटों पर पड़ा और बुधवार रात पानी के जोर से नहर का हिस्सा टूट गया.

हो सकती है पीने के पानी की कमी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैराज टूटने से कैसे रिहायशी इलाकों में पानी घुस आया है. यहां सड़कें तो गायब ही हो गई हैं. लोगों को कमर तक भरे पानी में तैर-तैर कर जाना पड़ रहा है. बवाना की गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं. हालत ये है कि लोगों को अपने बच्चों को कंधों पर लेकर आना-जाना पड़ रहा है. मुनक नहर में पानी बढ़ा तो इसका जोर तटों पर पड़ा और बुधवार रात पानी के जोर से नहर का हिस्सा टूट गया.

रात 2 बजे टूटा था नहर का बैराज

अधिकारियों की मानें तो रात करीब 2 बजे नहर टूटने की सूचना मिली थी, जबतक प्रशासन कोई कदम उठा पाता, पानी कॉलोनी में घुस चुका था. लोग गहरी नींद सो रहे थे और पानी उनके इलाके में घुस रहा था. जबतक लोगों की नींद खुली उनके इलाके से सड़के गायब हो चुकी थीं. हालांकि, अब जरूरी कदम उठाते हुए हरियाणा क्षेत्र में ही नहर का पानी रोक दिया गया है और बवाना में जहां नहर टूटी है वहां मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन बवाना की जेजे कॉलोनी के लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button