ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
विदेश

थाईलैंड में गोलीबारी करके 27 लोगों को मारने वाला शख्स ढेर, हमले से पहले फेसबुक पर लिखी थी अजीब बातें

नाखोन रत्चासिमाः थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने रविवार को बताया कि एक मॉल में भीषण गोलीबारी करने वाले हमलावर ने किसी ‘‘निजी परेशानी’’ के चलते यह हमला किया। उन्होंने इस हमले में 27 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।
प्रयुत ने कहा, ‘‘ यह थाईलैंड में अप्रत्याशित है और मैं चाहता हूं कि ऐसा दोबारा कभी ना हो।’’  हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी कर दी थी, जिसमें करीब 27 लोग मारे गए।पुलिस और हमलावर के बीच यह मुठभेड़ करीब 17 घंटे तक चली, जिसमें थाईलैंड की विशिष्ट पुलिस इकाइयों के कमांडो ने हमलावर को मार गिराया।
गौरतलब है कि  हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी की थी। हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था, जो एक सैनिक था।बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर ‘‘क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए’’ और ‘‘ कोई भी मौत से नहीं बच सकता’’ जैसी बातें लिखी थी।
फेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार दिख रहा था और कह रहा था, ‘‘ मैं थक गया हूं… मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता।’’ इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में से 10 की हालत गंभीर है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button