ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

RJD की बैठक में टीम तेजस्‍वी पर उठे सवाल, नहीं पहुंचे तेज प्रताप व सिद्दीकी सहित कई MLA

पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) में टीम तेजस्‍वी (Team Tejashwi) को लेकर नाराजगी के बीच पार्टी के नए जिलाध्‍यक्षों व जिला महासचिवों की अहम बैठक हो रही है। इसके पहले शनिवार को आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक में इन नए पार्टी पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी दिखी। कई विधायकों (MLAs) ने चुनावी साल में इस प्रयोग का विरोध किया तो तेजस्‍वी के भाई व लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) तथा अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) सहित कई विधायकों ने बैठक से किनारा कर लिया।

विदित हो कि आरजेडी में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में पार्टी ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परंपरागत मुस्लिम-यादव (MY) समीकरण से किनारा कर लिया गया है। इस नई टीम में के साथ तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर बैठक कर रहे हैं। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विमर्श मुख्‍य मुद्दा है। साथ ही 24 फरवरी से बिहार में शुरू होने वाले बजट सत्र की रणनीति बनाने पर भी विचार हो रहा है।

विधानमंडल की बैठक में नए प्रयोग पर उठाए सवाल

इसके पहले शनिवार को आरजेडी विधानमंडल की बैठक में तेजस्वी और प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (jagdanand Singh) की मौजूदगी में पार्टी के कई विधायकों ने चुनावी साल में इस नए प्रयोग पर सवाल उठाए तथा विधानसभा चुनाव में बड़े नुकसान की आशंका जताई। साहेबपुर कमाल के विधायक श्री नारायण यादव तथा खजौली के विधायक सीताराम यादव सहित कई विधायकों ने कहा कि पार्टी को जिस वक्‍त चुनावी तैयारियों में जुटना चाहिए था, संगठन के फेरबदल में लगी है। उन्‍होंने कहा कि इससे चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है। मुंगेर के विधायक विजय कुमार विजय ने आशंका जाहिर की।

विधानमंडल दल की बैठक में नहीं पहुंचे कई विधायक

राबड़ी देवी के आवास पर हुई विधानमंडल दल की बैठक में कई विधायक नहीं पहुंचे। सूत्र उनके लिए करीब दो घंटे तक इंतजार के बाद विलंब से बैठक शुरू की गई। बैठक में नहीं पहुंचे विधायकों में आरजेडी में लालू परिवार से नाराज चल रहे लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय (Chandrika Rai) तथा लालू के बेटे तेज प्रताप यादव शामिल रहे। मधेपुरा के विधायक प्रो. चंद्रशेखर कई बार फोन किए जाने के बाद भी नहीं आए। माना जा रहा है कि वे मधेपुरा के पुराने जिलाध्‍यक्ष को किनारे कर दिए जाने से नाराज हैं। वहां अति-पछड़ा वर्ग के नेता को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में फराज फातमी, प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी भी नहीं दिखे।

तेजस्‍वी व जगदानंद ने विधायकों को समझाया

शनिवार को राबड़ी आवास पर हुई बैठक में तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह ने विधायकों को यह समझाया कि उनके अधिकारों में कटौती नहीं की गई है। यह पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का प्रयास है। बैठक में बताया गया कि यह परिवर्तन लालू प्रसाद यादव की सहमति से किया गया है। जिलों से मुक्त किया गए लोगों को प्रदेश कमेटी में जगह दी जा सकती है।

आज नई टीम के साथ तेजस्‍वी की बैठक

इसके बाद रविवार को पार्टी की नई टीम की बैठक हो रही है। आरजेडी नेताओं ने पार्टी की एकजुटता का दावा किया है। तेजस्‍वी यादव ने भी कहा है कि पार्टी ने सोच-समझकर फैसला लिया है। खुद लालू यादव चाहते हैं कि आरजेडी में सभी वर्ग व समाज को प्रतिनिधित्‍व दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button