ब्रेकिंग
TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का...
मध्यप्रदेश

कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

उज्जैन: आज की यूथ में रील्स बनाने का इतना क्रेज है कि कभी कभी वे अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है। जहां दो युवकों ने कार पर स्टंट करते वीडियो बनाया। ऐसे में युवकों ने अपनी जान तो खतरे में डाली ही बल्कि रोड पर चलने वाली अन्य गाड़ियां भी इससे प्रभावित हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

दरअसल गुरुवार रात करीब 11:20 बजे गुजरात पासिंग बलेनो कार  नागझिरी थाना क्षेत्र में देवास की ओर जा रही थी। कार के बोनट पर हेलमेट पहन कर दो युवक बैठे थे जो कभी बैठ कर तो कभी लेटकर स्टंट कर रहे थे। इस दौरान ड्राइवर तेज गति से कार चला रहा है।  कार पर स्टंट करते देखने पर कुछ बाइक सवार लोगों ने  स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडीयो सामने आते ही एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दे दिए। बता दें कि दो दिन पहले ही देर रात दो कार पर सवार युवकों ने सिंधी कॉलोनी से टॉवर चौराहे  तक स्टंट किया था। स्टंट क  वीडियो वायरल होने पर  चिमनगंज पुलिस ने दोनों को पकड़ कर कारवाई की थी।

Related Articles

Back to top button