ब्रेकिंग
Chowka Thana Area News: बस में सवार थे 25-30 यात्री, सुबह तड़के हुए हादसे के बाद मची अफरा-तफरी Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश

दमोह में नदी में नहा रहे बच्चे को मगरमच्छ ने निगला, गहरे पानी में ले गया, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया और उसे गहरे पानी में लेकर चला गया है। घटना शनिवार की है यह घटना हटरी गांव में आने वाली व्यारमा नदी की है। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन बच्चे का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ झाड़ी में छिपकर बैठा था। कृष्ण सिंह जैसे ही घाट पर नहाने के लिए गया मगरमच्छ ने झपट्टा मार दिया।

मगरमच्छ बच्चे को जबड़े में दबाकर गहरे पानी की तरफ ले गया। कृष्णा अपने पिता अर्जुन लोधी के साथ नदी में नहा रहा था। व्यारमा नदी में एक व्यक्ति पर एक दिन पहले ही मगरमच्छ ने हमला किया था जिससे वह घायल हो गया था। एसडीआरएफ की टीम वन विभाग के साथ मिलकर रेस्क्यू कर रही है।

लेकिन अभी बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। दमोह में मगरमच्छों के हमला करने की घटना लगातार सामने आ रही है। शुक्रवार को 45 साल के एक व्यक्ति बबलू पटेल पर भी ब्यारमा नदी में मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button