ब्रेकिंग
Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु...
मध्यप्रदेश

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, बहला-फुसलाकर दूसरे शहर ले गया, होटल में युवती से दुष्कर्म

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस की एक युवती से पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर दूसरे शहर ले गया। वहां उसने होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया।

इधर, युवती के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली की एक होटल से आरोपित को गिरफ्तार किया। साथ ही युवती को बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय रेहान खान सुभाष कालोनी में रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता भी पड़ोस में अपने परिवार के साथ किराये से रहती है। इसी वर्ष उसने 12वीं कक्षा पास की है।

करीब एक वर्ष पहले दोनों का संपर्क इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और फिर पांच जुलाई को दिन में आरोपित बहला-फुसलाकर उसे घर से भगा लाया। युवती के स्वजनों ने शाम को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विवेचना में पुलिस को जानकारी मिली कि युवती रेहान से संपर्क में थी और रेहान भी पांच जुलाई से गायब था। ऐसे में आरोपित के परिवार ने पूछताछ में उसका रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली में होना बताया।
पुलिस ने गुरुवार को बाड़ी-बरेली के होटल में दबिश दी, जहां से आरोपित रेहान को गिरफ्तार किया। साथ ही पीड़िता को परिवार को सौंपा।

Related Articles

Back to top button