ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
दिल्ली/NCR

जनता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ… जालंधर उपचुनाव जीतने पर बोली AAP

पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में आप विधायक मोहिंदर भगत की जीत पर सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया कि जनता ने भगवंत मान सरकार के प्रति अपने अटूट विश्वास पर मुहर लगा दी है. संजय सिंह ने कहा कि मोहिंदर भगत ने 38 हजार मतों से जीत दर्ज की है. इस जीत ने यह संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी. वहीं राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जीत ने केजरीवाल के काम की राजनीति पर भी मुहर लगाई है. इस जीत ने यह भी साबित किया है कि अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान पर पंजाब की जनता का भरोसा कायम है.

संजय सिंह ने इस दौरान भगवंत मान की भी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सीएम ने अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात प्रचार करके चुनाव लड़ा. आम आदमी पार्टी के संगठन की यही खूबसूरती है कि सभी लोग मिलकर अपने लक्ष्य के लिए काम करते हैं. लोकसभा चुनाव का परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरुप नहीं रहा, लेकिन पंजाब के जालंधर वेस्ट के उपचुनाव ने साबित कर दिया कि राज्य सरकार के प्रति पंजाब के लोगों की पूरी आस्था और विश्वास अटूट है.

आप छोड़ने वालों पर निशाना

संजय सिंह ने कहा कि अब तक का इतिहास यही दिखाता है कि जो भी आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में गया, उसका क्या हश्र हुआ. पंजाब के उपचुनाव में हमारे विधायक, सांसद, मंत्री और अन्य साथियों के लिए एक बड़ा संदेश भी छिपा है. हम यह नहीं कहते हैं कि हमारे अंदर सिर्फ अच्छाइयां ही हैं. हमारे अंदर भी कुछ कमियां होंगी. अगर कुछ बात है तो हमें आपस में बैठ कर संवाद करना चाहिए. एक-दूसरे से मतभेद है तो उसे दूर कीजिए लेकिन आम आदमी पार्टी के परिवार के अंदर ही रहिए.

जनता हमारे साथ है- आप

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता आज भी आम आदमी पार्टी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के कामों पर भरोसा करती है. पंजाब में जो काम भगवंत मान की सरकार कर रही है, उसकी सराहना जनता कर रही है. जालंधर से आप के निशान पर जो लोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीते थे, वह भाजपा में चले गए. उन्होंने जनता के मतों का अपमान किया. जो जनता के बहुमत के साथ गद्दारी करता है, जनता उसे कभी माफ नहीं करती.

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि किसी भी मामले में अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं हैं. इसके बावजूद वो जेल के अंदर हैं. उन्होंने कहा कि जनता सही समय आने पर जवाब देती है. जालंधर समेत 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव पर इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है. उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार हुई है.

Related Articles

Back to top button