ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

‘स्पाइवेयर’ अटैक के बाद वेणुगोपाल ने PM मोदी को क्यों कहा Thanks? जानें पूरा मामला

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को केंद्र पर उनके फोन को हैक करने का आरोप लगाया. वेणुगोपाल ने सरकार पर “स्पाइवेयर” का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें एप्पल कंपनी से जानकारी मिलने के बाद स्पाइवेयर के बारे में मामूल चला. एप्पल ने 30 अक्टूबर, 2023 को वेणुगोपाल को इसी तरह का अलर्ट भेजा था. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एप्पल अलर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. अलर्ट मैसेज में लिखा था, “यह कोई दोहराया गया नोटिस नहीं है – यह आपको सूचित करने के लिए है कि हमने आपके डिवाइस पर एक और हमले का पता लगाया है.”

इस नोटिफिकेशन के बाद से वेणुगोपाल पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य प्रायोजित स्पाइवेयर का उपयोग करके उनके फोन को हैक किया गया है. “पीएम मोदी जी, मेरे फोन पर भी अपना पसंदीदा दुर्भावनापूर्ण स्पाइवेयर भेजने के लिए धन्यवाद! एप्पल ने मुझे आपके इस विशेष उपहार के बारे में सूचित करने की कृपा की है!”

निजता का उल्लंघन: वेणुगोपाल

हाल के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए, वेणुगोपाल ने कहा कि लोगों ने संविधान और भाजपा के फासीवादी एजेंडे पर किसी भी हमले को खारिज कर दिया है. वहीं इस घटना के बाद, कांग्रेस नेता ने इसे असंवैधानिक और निजता का उल्लंघन बताया.”

बता दें कि वेणुगोपाल की यह टिप्पणी दिग्गज कंपनी एप्पल द्वारा, भारत सहित कम से कम 98 देशों में आईफोन उपयोगकर्ताओं को भेजी गई है. कंपनी ने ‘पेगासस’ जैसे नए स्पाइवेयर हमले के बारे में एक नई चेतावनी जारी करने के कुछ दिनों बाद ही, ये फिर से जारी की गई है.

पहले भी आ चुका है नोटिफिकेशन

पिछले साल अक्टूबर महीने में, यूएस-आधारित प्रौद्योगिकी कंपनी ने भारत में उपयोगकर्ताओं को इसी तरह की चेतावनियां भेजी थीं. उस समय भी, शशि थरूर, महुआ मोइत्रा और प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई विपक्षी नेताओं ने एप्पल की चेतावनी दिखाते हुए पोस्ट साझा किए थे और “राज्य प्रायोजित” हमले के पीछे केंद्र को दोषी ठहराया था.

Related Articles

Back to top button