ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव: Don’t Worry…कड़ी सुरक्षा में हैं स्ट्रांग रूम

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया है और पूरी दिल्ली में 21 जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इन 21 स्थानों पर ही सभी 70 विधानसभाओं में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में यूं तो दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है, लेकिन बावजूद इसके आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर पहरे पर बिठाया हुआ है। नई दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में अटल आदर्श विद्यालय को सुरक्षा के चलते छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम रखी गई हैं और नई दिल्ली विधानसभा से आप के अरविंद केजरीवाल, भाजपा से सुनील यादव, कांग्रेस से रोमेश सबरवाल मैदान में हैं। इसलिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्कूल की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस बंदोबस्त है और दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल तैनात हैं। स्कूल के चारों तरफ पीसीआर वैन भी खड़ी हैं और स्ट्रीट लाइट पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। स्कूल की बाउंड्री पर हर जगह और गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।

राजनीतिक दल भी दे रहे हैं पहरा
मतदान खत्म होने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी ने बैठक कर यह फैसला लिया गया कि स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ता पहरे पर बैठेंगे ताकि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें आशंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है इसीलिए पार्टी ने फैसला किया है कि हम यहां पहरा देंगे और जब तक मतों की गिनती नहीं हो जाती यही बने रहेंगे। नई दिल्ली के स्कूल में जो कि इस समय स्ट्रांग रूम है यहां पर छह विधानसभाओं में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है। इस स्कूल में नई दिल्ली, दिल्ली कैंट, आरकेपुरम, ग्रेटर कैलाश, पटेल नगर और राजेंद्र नगर विधानसभाओं की ईवीएम को रखा गया है। बता दें कि दिल्ली में 11 फरवरी को चुनावी नतीजे आएंगे।

इसके अलावा छोटूराम रूरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी घेवरा, नरेला रोड, सर्वोदय कन्या विद्यालय कराला, आईटीआई मंगोलपुरी, कस्तूरबा इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्टनॉलोजी पीतमपुरा, गर्वनमेंट ब्वायस स्कूल, शास्त्री पार्क, जीजाबाई पॉलीटेक्निक, वीर चंदर सिंह गढ़वाल सर्वोदय विद्यालय साकेत जे-ब्लॉक, आईआईटी द्वारका, राष्ट्रमंडल खेल गांव अक्षरधाम, सर्वोदय विद्यालय भारती नगर, राजीव गांधी स्टेडियम बवाना, गुरुनानक पॉलिटेक्निक सेक्टर-15 रोहिणी, ओल्ड बिल्डिंग आईटीआई नंद नगरी, मीरा बाई इंस्टीच्यूट कालिंदी कालोनी महारानी बाग, जीबी पंत ओखला फेज-1, एनएसयूटी द्वारका आदि स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। बता दें कि 2015 में भी आम आदमी पार्टी ने ऐसे ही कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button