ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
छत्तीसगढ़

न सड़क-न गाड़ी… 3 किलोमीटर तक महिला को कांवड़ पर लेकर गया पुलिसवाला, पहुंचाया अस्पताल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने महिला को 3 किलोमीटर पहाड़ी पर पैदल चलकर कांवड़ कांवर में उठाकर अस्पताल ले जाने वाली गाड़ी तक पहुंचाया. महिला की तबीयत खराब थी. उसे समय पर अस्पताल पहुंचना था, ऐसे में मानवता की मिशाल पेश करते हुए रायपुर की पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने वाली गाड़ी डायल 112 तक पहुंचाने का जिम्मा लिया और पैदल चलकर महिला को अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई.

दरअसल, कापू के पारेमेर घुटरूपारा गांव में बरसात के दिनों में जगह-जगह जलजमाव हो जाता है. ऐसे में चार पहिया वाहनों की आवाजाही में काफी मुश्किल होती है. इस मामले में भी महिला को अस्पताल ले जाने के लिए उस क्षेत्र से चार पहिया गाड़ी ले जाना मुश्किल था. ऐसे में पुलिस ने महिला को कांवड़ में बिठाकर 112 नंबर की गाड़ी तक पहुंचाया.

मुश्किल रास्ते में पैदल चलकर किया ये काम

रायगढ़ की 28 साल की सुष्मिता की डिलीवरी के कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ी. उसने 112 नंबर डायल करके मदद की गुहार लगाई. पुलिस विपिन किशोर खलखो और वाहन चालक छोटू दास पैदल ही महिला के घर पहुंचे और उसे कांवड़ में उठाकर डायल 112 वाहन तक ले गए.

महिला को अस्पताल पहुंचाने वाली गाड़ी तक ले जाना आसान नहीं था. ये दूरी काफी थी. पुलिस ने दुर्गम रास्तों का सफर तय किया. रास्ते में जगह-जगह पानी भी भरा हुआ था. कई-कई जगहों पर ये पानी घुटनों तक भी था. लेकिन रायपुर पुलिस का लक्ष्य तय था कि महिला को सही समय तक अस्पताल तक पहुंचाया जाए. रास्ते पथरीले थे, लेकिन उनके हौंसलों के आगे नहीं टिके और वो गाड़ी तक पहुंचा दी गई. महिला को सुरक्षित गाड़ी तक पहुंचाने से सभी लोग काफी खुश हैं और पुलिस बल का इस काम के लिए सराहना भी की जा रही है.

Related Articles

Back to top button