ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में कुकड़ीखापा वॉटर फाल में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, फैली सनसनी

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला चौकी क्षेत्र के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में नहाते समय गहरे पानी के भंवर में फंस जाने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हिमांशु पिता मनोहर उम्र 22 वर्ष निवासी नागपुर अपने 6 दोस्तों के साथ रविवार की सुबह 12 बजे के आसपास कुकड़ीखापा वॉटर फाल में पिकनिक मनाने आए थे।

नहाते समय युवक गहरे पानी की तरफ चला गया 

इस दौरान मृतक हिमांशु और उसके साथ मित्र नहाने लगे हिमांशू गहरे पानी के भंवर में फंस गया। उसके साथी दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेक़िन उसकी मौत हो गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी 

युवक को डूबता हुआ देख उसके दोस्त घबरा गए और अन्य लोगों से भी मदद मांग रहे थे। लेकिन हिमांशु गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

Related Articles

Back to top button