ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के व‍िद्यार्थी ग्रे कलर के शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आएंगे

भोपाल। प्रदेश के 55 सरकारी महाविद्यालयों को प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित किया गया है। इन कालेजों को उन्नत करने के लिए 366 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अवधारणा के तहत पढ़ाई होगी।

इन सभी कालेजों के विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से ड्रेसकोड लागू किया गया है। एक अगस्त से विद्यार्थी एक समान एक रंग के ड्रेस में कालेज आएंगे।इस संबंध में कालेज प्राचार्यों ने विद्यार्थियों को निर्देशित कर दिए हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं को कुछ विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

ग्रे कलर के शर्ट और ब्लैक पैंट में शामिल होंगे

शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविधालय को प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित किया गया है। यहां के विद्यार्थी हमीदिया कालेज में एक अगस्त से ड्रेसकोड में आएंगे। इसके लिए स्टाफ काउंसिल और जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित कर ड्रेसकोड का डिजाइन और कलर तय किया गया। इसमें छात्र ग्रे कलर का शर्ट और ब्लैक कलर का पैंट और छात्राएं ग्रे कलर व और ब्लैक कलर के सलवार-कमीज में आएंगी ।

30 रुपये में महीने भर बस से कालेज जाएंगे विद्यार्थी

प्रदेश में प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस 14 जुलाई से खुल गए हैं।यहां बस सर्विस की शुरुआत भी हो गई है। बस के रूट और राउंड भी भी तय कर दिए गए हैं। कालेज की जनभागीदारी समिति बस सेवा उपलब्ध कराएगी। बड़े कालेजों में दो बसें शुरू की गई है। बस सेवा के लिए जनभागीदारी समिति विद्यार्थी से हर माह 30 रुपसे शुल्क लेगी। सबसे खास बात यह है कि बस का शुल्क हर विद्यार्थी से लिया जाएगा। भले ही वे इस सुविधा का उपयोग करें या न करें।

Related Articles

Back to top button