ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
उत्तरप्रदेश

15 साल के इश्क का अंत! पेड़ पर बॉयफ्रेंड तो खेत में गर्लफ्रेंड की लाश, मौत से पहले मिटा गए ‘लव हिस्ट्री’

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चम्पतपुर गांव है. यहां एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है. युवक का शव पेड़ से लटका मिला, वहीं युवती की लाश एक खेत से बरामद हुई. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दोनों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलवार को कडरी चम्पतपुर गांव के बाहर श्मशान घाट के पास दो शव बरामद हुए. शवों की पहचान सीमा दिवाकर और सोनू यादव के रूप में की गई. गांववालों ने बताया कि सीमा और सोनू के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

कहां मिला शव?

युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ था और युवती का शव पेड़ से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा हुआ मिला. युवती के शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोचा हुआ था. हालांकि जांच के बाद फोरेंसिक टीम ने अनुमान लगाया है कि दोनों की मौत करीब 24 घंटे के पहले हुई है. युवती का शव नीला पड़ चुका था. आशंका जताई जा रही है कि युवती ने शायद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. गांववालों ने बताया कि घरवालों को पहले से दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में सूचना थी.

परिवारों ने लगाए आरोप

वहीं, इस घटना के बाद दोनों के घरवाले एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. आरोप लगाया कि उनकी हत्या की गई है. दोनों के परिजन थाने पहुंचे . थाने में भी दोनों पक्षों ने जमकर विवाद किया. हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

कॉल हिस्ट्री थी डिलीट

पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि युवती ने रविवार की शाम सोनू से काफी लंबी बात की थी. हालांकि, बात करने के बाद उसने अपने फोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दी. वहीं युवती के पिता ने बताया कि रविवार की शाम, सीमा ने अपना मोबाइल उन्हें सौप दिया था. उसके बाद वह शौच के बहाने बाहर निकली और वापस नहीं लौटी. ऐसे में घरवालों ने युवती को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली. गांव वालों के मुताबिक सोनू और सीमा के बीच करीब 15 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे दोनों के परिवार नाराज थे.

लड़की के घरवालों ने बताया कि सीमा के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर एक नंबर मिला. यह नंबर सोनू का था. तीन दिन पहले सोनू ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी भी डाली थी. उस इंस्टा अकाउंट को फिर से चेक किया गया तो सारी स्टोरी डिलीट थी.

शादी के बाद भी चला प्रेम प्रसंग

2012 में सीमा के परिजन ने उसकी शादी किसी और से करा दी थी और एक महीने पहले युवती मायके आई थी. युवती के परिजन ने बताया कि कई साल पहले उन्होंने सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद वह 9 महीनों तक जेल में बंद भी रहा था. दोनों परिवारों के आपसी समझोता करने के बाद भी थाने में केस चलता रहा. हालांकि, उसके बाद भी सोनू और सीमा का प्रेम प्रसंग चलता रहा.

Related Articles

Back to top button