ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
बिहार

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गांव में ट्रिपल मर्डर, सनकी आशिक ने गर्लफ्रेंड सहित तीन को काट डाला

बिहार के सारण जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई. घटना भोजपुरी एक्टर खेसाली लाल यादव के गांव घानाडीह की है. यहां एक परिवार देर रात अपने घर की छत पर सो रहा था. तभी दो बदमाश वहां आए. उन्होंने पिता और उनकी दो बेटियों को धारदार हथियार से काटकर मार डाला. साथ ही मां पर भी जानलेवा हमला किया. बदमाशों को लगा कि पूरे परिवार की मौत हो गई है तो वे वहां से भाग निकले. लेकिन मां की किस्मत अच्छी थी. वो इस घटना में बच गईं. उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतकों की पहचान तारकेश्वर सिंह और उनकी बेटी 17 वर्षीय चांदनी और 15 वर्षीय आभा के रूप में हुई है. जबकि मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका एकमा सीएचसी में इलाज चल रहा है. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया मंगलवार रात को तारकेश्वर सिंह की एक बेटी का अफेयर गांव के ही एक युवक सुधांशु कुमार से चल रहा था. इस कारण दोनों परिवारों में अनबन चल रही थी. तारकेश्वर इस रिश्ते के खिलाफ थे. तारकेश्वर की बेटी ने भी पिता के कहने पर प्रेमी से दूरी बना ली. लेकिन वो इसे बर्दाश्त न कर पाया. उसने बदला लेने की चाह में एक खौफनाक प्लान बनाया. दूसरे युवक को भी प्लान में शामिल किया.

मां की ऐसे बची जान

मंगलवार देर रात को जब तारकेश्वर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ छत पर सो रहे थे. तभी छिपते-छिपाते तारकेश्वर की बेटी का प्रेमी सुधांशु अपने दोस्त संग वहां आ धमका. दोनों के पास धारदार हथियार थे. उन्होंने एक-एक करके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. इससे पिता और दोनों बेटियों की मौत हो गई. लेकिन जब आरोपियों ने शोभा देवी पर हमला किया तो उनकी नींद खुल गई. इससे उन्होंने अपना बचाव करने की कोशिश की. वो भी फिर बेहोश हो गईं. आरोपियों को लगा कि चारों की मौत हो गई हैं. इसलिए वो वहां से भाग निकले.

इलाके में दहशत का माहौल

तभी आस-पास के लोग भी वहां आ पहुंचे. उन्होंने घायल शोभा को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को सूचना दी. शोभा ने तब पुलिस को बताया कि किन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने फिर बिना देर किए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के मुताबिक दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. वहीं, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. उधर, इस तिहरे हत्याकांड में पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Related Articles

Back to top button