ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

यूुपी में बस विवाद पर विवादित ट्वीट कर फंसे हरियाणा कांग्रेस के नेता, वकील ने की पुलिस में शिकायत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में एक हजार बसों के चलाने को लेकर चल रहे विवाद पर विवादित ट्वीट कर हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पुनिया फंस गए हैं। पुनिया के खिलाफ एक वकील ने कौशांबी थाने में शिकायत दी है। गाजियाबाद के कौशांबी में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने कौशांबी थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। हालांकि अभी तक पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की है।

वहीं, दूसरी ओर विवादित ट्वीट को पंकज पुनिया ने ट्विटर से हटा दिया है। विवादित ट्वीट को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोग ट्विटर पर #अरेस्टपंकजपुनिया पर प्रतिक्रिया देने के साथ गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। #अरेस्टपंकजपुनिया ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

पंकज पूनिया ने मांगी माफी

वहीं, पूरे प्रकरण को लेकर पंकज पुनिया ने स्वीकार किया है कि ट्वीट उन्हीं का है, हालांकि बाद में उन्होंने खुद ट्वीट करके खेद व्यक्त करते हुए लिखा है कि- मेरे लिखने से अगर किसी भाई को बुरा लगा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। मेरे शब्द मैंने गार्गी कॉलेज में जो कुछ हुआ था, उसको लेकर लिखे थे न कि किसी धर्म को लेकर।

बता दें कि पंकज पुनिया के विवादित ट्वीट के बाद जहां कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े दिखाई दिए वहीं ट्वीटर पर पूनिया के खिलाफ काफी लोग लामबंद भी हो गए। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की तरफ से कामगारों के लिए यूपी सरकार को एक हजार बसों की सूची भेजी थी। यूपी सरकार का दावा है कि सूची का परीक्षण कराने में बसों के साथ ही ऑटो, कार, एंबुलेंस और डीसीएम आदि के नंबर मिले हैं। तमाम वाहन अनफिट हैं। मंगलवार देर रात मामले में लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।

इससे पहले पूरे प्रकरण को कांग्रेस का बस घोटाला करार देते हुए सरकार के वरिष्ठ मंत्री सामने आए तो कांग्रेस ने भी इसे भाजपा की निंदनीय राजनीति बताते हुए आंकड़ों में उलझाने के आरोप लगाए। औरैया में सड़क हादसे के बाद शनिवार को प्रियंका ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर श्रमिकों-कामगारों के लिए एक हजार बसें पार्टी की ओर चलाए जाने की अनुमति मांगी। सरकार ने अनुमति दे दी। पत्रचार चलता रहा और आखिरकार प्रियंका की भेजी गई एक हजार बसों की सूची पर मंगलवार से विवाद खड़ा हो गया।

Related Articles

Back to top button