ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

Cyclone Amphan को लेकर बंगाल और ओडिशा के करीब साढ़े छह लाख लोगों को निकाला गया गया: NDRF DG

नई दिल्‍ली। देश में लॉकडाउन की स्थिति, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए और पूर्वी क्षेत्र में आए चक्रवात को लेकर बुधवार को गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर एनडीआरएफ के डीजी के एसएन प्रधान ने कहा कि लैंडफॉल का सिलसिला शुरू हो चुका है। चक्रवात के बाद असल में  NDRF का काम शुरू होगा। काम और बढ़ने वाला है।

ANI

✔@ANI

More than 5 Lakh people have been evacuated in West Bengal and 1,58,640 people in Odisha: SN Pradhan, NDRF chief

Twitter पर छबि देखें
63 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

चक्रवात फणि के दौरान हुए अनुभवों के आधार पर सभी टीमों को अगर जरूरत पड़ी तो पोस्ट लैंडफॉल बहाली के लिए पेड़ काटने वालों / पोल कटरों से लैस हैं। तटों से लोगों को निकालने का काम जारी है। पश्चिम बंगाल में 5 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है और ओडिशा में 1,58,640 लोगों को निकाला गया है।

उन्‍होंने कहा कि दो हमारे कमांडेंट्स हैं, ओडिशा और बंगाल में हमारी बटालियनें हैं। ओडिशा वाले कंमाडेंट बालासोर में कैंप कर रहे हैं और बंगाल के कंमांडेंट काकद्वीप में कैंप कर रहे हैं। ओडिशा में 20 टीमें ग्राउंड पर तैनात कर दी गई हैं।

सभी टीमों के पास सेटेलाइट संचार सिस्टम है। हमारे पास अत्याधुनकि पेड़ कटाई और खंभों की कटाई के यंत्र हैं। दोनों राज्यों में 41 टीमों का प्लेसमेंट हैं बंगाल में सिर्फ दो टीमें रिजर्व में रखी गई हैं जिसमें से एक टीम अभी कोलकाता में तैनात की जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय मोहापात्र ने कहा कि ओडिशा में भद्रक और बालासोर अगले 2-3 घंटों में हानिकारक प्रभाव की जानकारी होगी। तूफान के बाद ओडिशा पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हवा की सबसे ज्यादा रफ्तार साउथ और नॉर्थ 24 परगना और ईस्ट मिदनापुर जिलों में होगी, जो 155-165 से 185Km/hr, ये रफ्तार लैंडफॉल प्रक्रिया के साथ बढ़ना शुरू हो चुकी है। चक्रवात के कारण भारी संख्या में पेड़ उखडेंगे। कच्चे, मिट्टी, घास फूस और टीन के घरों को भारी नुकसान पहुंचेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि ये काफी संतोषजनक है कि कोरोना पॉजिटिव 42,298 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब सक्रिय मामलों की संख्या 61,149 है।

उन्‍होंने कहा कि यदि विश्व की कुल जनसंख्या को ध्यान में रखा जाए तो  COVID19 के कारण प्रति लाख जनसंख्या पर 62 लोग प्रभावित हुए हैं। भारत में COVID के कारण इस देश की प्रति लाख जनसंख्या पर 7.9 लोग प्रभावित हुए। COVID19 के कारण दुनिया भर में प्रति लाख आबादी पर 4.2 लोगों की मौत हुई है। भारत में यह प्रति लाख जनसंख्या पर 0.2 मौत है। जबकि कोरोना प्रभावित करीब 9-10 देशों में 10 व्यक्ति प्रति लाख व्यक्ति है।

उन्‍होंने कहा कि लगभग 2.94 फीसद  सक्रिय कोविड 19 के मामलों में ऑक्सीजन की जरूरत होती है। 3 फीसद को आईसीयू की आवश्यकता होती है और 0.45 पीसी को वेंटीलेटर की जरूरत होती है।

लव अग्रवाल ने कहा कि जब पहला लॉकडाउन शुरू हुआ, तब रिकवरी दर लगभग 7.1% थी, 2 वें लॉकडाउन के दौरान रिकवरी दर 11.42% थी, फिर यह 26.59% हो गई। आज रिकवरी दर 39.62% है।

Related Articles

Back to top button