ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
विदेश

अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर मुश्किल में घिरा चीन तो दूसरे देशों पर शुरू कर दी प्रेशर टेक्टिक्‍स, जानें कैसे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के स्रोत को लेकर लगातार चीन पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अब दुनिया के 62 देशों ने जिस मुहिम को वर्ल्‍ड हेल्‍थ असेंबली के दौरान आगे बढ़ाया है वह चीन के लिए गले की फांस बन गया है। इस मुहिम में भारत के शामिल होने से भी उसकी मुश्किलें काफी बढ़ी हैं। ऐसा इसलिए भी है, क्‍योंकि दोनों ही एक-दूसरे के पड़ोसी होने के अलावा बड़े व्‍यापारिक साझेदार भी हैं। हालांकि, ये भी एक सच्‍चाई है कि चीन से भारत शुरू से ही परेशान रहा है। इसकी वजह है उसकी विस्‍तारवादी नीतियां जिनको चीन की सरकार पीएलए के माध्‍यम से हर समय आगे बढ़ाती आई है,लेकिन वर्तमान में चीन पर जो संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं वह आने वाले दिनों में कुछ नई कहानी गढ़ सकते हैं

दबाव के बदले दबाव

चीन पर सवालों की बौछार और उसकी पैतरेबाजी पर पर ऑब्‍जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के प्रोफेसर और विदेश मामलों के जानकार हर्ष वी पंत मानते हैं कि वो दबाव के बदले दबाव बनाने की कवायद शुरू कर चुका है। उनके मुताबिक, भारत की सीमा पर चीनी सैनिकों की हरकत या नेपाल को भारत के खिलाफ भड़काकर अपने साथ मिलाने की कोशिश भी इसका ही नतीजा है। उन्‍होंने ये भी कहा है कि कोरोना के मुद्दे पर चीन ने खुद को एक परिपक्‍व और समझदार ताकतवर देश के तौर पर पेश नहीं किया। वे मानते हैं कि चीन में शी चिनफिंग के सत्‍ता में आने के बाद उन्‍होंने एग्रेसिव और एक्‍सेप्‍टेड की पॉलिसी अपनाई है। कोरोना संकट के दौरान भी चीन अपनी ताकत का बेजा इस्‍तेमाल करने से नहीं चूका। इतना ही नहीं चीन ने विश्‍व के बड़े संस्‍थानों का दुरुपयोग तक किया।

ताकत का बेजा इस्‍तेमाल

प्रोफेसर पंत मानते हैं कि पहले चीन ने अपनी ताकत का इस्‍तेमाल करते हुए इन वैश्विक संस्‍थानों में अपने लोगों को शामिल करवाया और फिर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम बखूबी किया। कोरोना संकट के मामले में चीन को जो जानकारियों दूसरे देशों के साथ बांटनी चाहिए थी, वो नहीं की गई। पंत मानते हैं कि दुनिया आज कोरोना संकट की बदौलत जो कुछ झेल रही है यदि चीन ने इस संकट को सही तरीके से निपटाया होता तो ये संकट खड़ा ही नहीं होता। उनके मुताबिक, चीन काफी पहले से ही पूरी दुनिया में फेक न्‍यूज परोसने के अलावा इस गलतफहमी में भी है कि दुनिया की वो एक बड़ी शक्ति है इसलिए बाकी दुनिया उसके बिना आगे कदम नहीं उठा सकती है। इसके पीछे एक वजह ये भी है कि चीन अपने देश से बाहर आने वाली खबरों को रोकने में महारत रखता है जो अन्‍य देश न करते हैं और न ही कर सकते हैं। चीन में खबरों को लेकर बंदिशें काफी ज्‍यादा हैं। इसका ही वे इस्‍तेमाल करता है।

चीन को अलग-थलग करने की मांग

चीन की इसी दादागीरी का नतीजा है कि अब दुनिया में चीन को अलग-थलग करने और ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन को नए सिरे से गढ़ने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसमें चीन की भागीदारी बेहद कम होगी। पंत की मानें तो चीन ने कोविड-19 की आड़ में पहले तो पीपीई किट के एक्‍सपोर्ट को बंद किया और फिर बाद में बेहद खराब क्‍वालिटी की पीपीई किट की सप्‍लाई पूरी दुनिया में की है। इसको लेकर लगातार कई देशों ने भी सवाल खड़े किए हैं। लेकिन अब आने वाले दिनों में जो बहस जोर पकड़ने वाली है उसमें चीन के लिए मुश्किलें बढ़ना लगभग तय है।

Related Articles

Back to top button