ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
मध्यप्रदेश

रेलवे ट्रैक पर घायल हुए बाघ शावक, उपचार के लिए चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक रेलवे ट्रैक पर घायल हुए बाघिन के दो शावकों के उचित उपचार के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों पर एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया,‘‘मध्यप्रदेश सरकार की तत्परता व संवेदनशीलता से रेलवे ट्रेक पर घायल हुए बाघिन के दो शावकों को समय पर उपचार मिलना प्रशंसनीय है। सीहोर के बुधनी में मिडघाट रेलवे ट्रेक पर हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय ने समन्वय के साथ बेहद कम समय में एक डिब्बे की स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर, दोनों शावकों को बेहतरीन उपचार के लिए भोपाल लाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। ईश्वर से दोनों शावकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।‘‘

सोमवार सुबह सीहोर जिले में बुधनी के पास मिडघाट रेल्वे ट्रेक पर बाघिन के तीन शावक दुर्घटना में घायल हो गए थे। एक शावक की तो मृत्यु हो गई थी, लेकिन शेष दो घायल थे। घायल शावकों को भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सालय लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button