ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
मध्यप्रदेश

इंदौर की कृष्ण बाग कॉलोनी में जिला प्रशासन ने 200 मकानों को बताया अवैध, कार्रवाई के लिए मार्किंग की शुरू, लोगों की बढ़ी मुश्किलों

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अवैध घोषित हो चुके न्याय नगर की जमीन को, श्रीराम बिल्डर के द्वारा कृष्णबाग़ कॉलोनी के नाम बनाकर बेच दिया गया, ऐसे में प्रशासन के द्वारा इस कॉलोनी को अवैध बताते हुए इसे तोड़ने के आदेश दिए गए है, इसके बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम ने यहां पर मार्किंग भी शुरू कर दी, कॉलोनी के करीब 200 मकानों को प्रशासन ने अवैध बताते हुए तोड़ने के आदेश दिए हैं। इस मामले में कई लोगों ने न्यायालय का रुख किया है लेकिन वाहन से भी राहत अभी तक नहीं मिली है। परेशान रहवासी लगातार अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।

लेकिन उनकी परेशानी फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही है प्रशासन की टीम जैसी ही यहां मार्किंग के लिए पहुँच रही है, तो रहवासियों का गुस्सा उनपर फूट रहा है इन लोगों का कहना है की यहां वे करीब 20 वर्षों से रह रहे हैं। लेकिन अब जाकर प्रशासन ने उनका मकान अवैध बताते हुए नोटिस दिए हैं।

वहीं इस मामले को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि कई मकानों के लिए बेदखली के आदेश हो चुके हैं। लेकिन जिन मकानों पर स्टे है उन्हें छोड़कर अन्य सभी मकानों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इन परेशान रहवासियों की मुश्किलें थमती हुई नजर नहीं आ रही है। अब प्रशासन की टीम एक या दो दिनों के भीतर यहां के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई करेगी, ऐसे में देखना होगा की रहवासी आगे क्या कदम उठाते है।

Related Articles

Back to top button