ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
टेक्नोलॉजी

Telegram CEO Pavel Durov ने पहली बार रखा अपना पक्ष, खुद पर लगे आरोपों पर कही ये बात

क्लाउड बेस्ट प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के सीईओ पावेल दुरोव की मुश्किलें फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं. फ्रांस में गिरफ्तारी के बाद अब Telegram CEO Pavel Durov ने दुनिया के सामने पहली बार अपना पक्ष रखते हुए खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि टेलीग्राम कंपनी के सीईओ पावेल दुरोव को ऐप पर चल रही आपराधिक गतिविधियों को अनुमति देने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

Telegram CEO Pavel Durov ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुद का बचाव करते हुए सभी आरोपों को खारिज किया. इतना ही नहीं, इसके अलावा पावेल दुरोव ने ये भी कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना नहीं बनाना चाहिए. इस पोस्ट में टेलीग्राम सीईओ Pavel Durov ने कहा कि अगर प्लेटफॉर्म पर कोई तीसरा पक्ष किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल है तो ऐसे में पुराने कानून का इस्तेमाल करते हुए किसी पर भी आरोप लगाना सही बात नहीं है, ये गलत है.

पावेल दुरोव ने कहा कि टेक्नोलॉजी को तैयार करना वैसे भी काफी मुश्किल काम है, ऐसे में अगर आप किसी भी इनोवेटर को मन में प्रोडक्ट बनाते वक्त इस बात का डर हुआ कि उसके प्रोडक्ट का अगर गलत इस्तेमाल हुआ तो उसे ही संभावित दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा तो ऐसे में कोई भी इनोवेटर कोई भी नया प्रोडक्ट बनाने से पहले सोचेगा और कोई भी नया प्रोडक्ट नहीं बना पाएगा.

टेलीग्राम सीईओ Pavel Durov ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि ऐप में सुधार किया जाए. इसके अलावा उन्होंने बताया कि कंपनी ऐप सुधार के लिए काम शुरू कर चुकी है और इस प्रक्रिया के संबंध में जैसे ही कोई डेवलपमेंट होगी, आप लोगों को इस बात की जानकारी दी जाएगी और मैं खुद इस बात को आपके साथ शेयर करुंगा.

Related Articles

Back to top button