ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
लाइफ स्टाइल

गणेश चतुर्थी के व्रत में खाएं ये फल, काम के बीच भी नहीं लगेगी कमजोरी

हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में बप्पा का स्वागत करते हैं और ये उत्सव पूरे दस दिनों तक चलता है, जिसके बाद विसर्जन कर दिया जाता है. इस दिन बहुत सारे लोग व्रत भी करते हैं और गणेश स्थापना करनी होती है, इस वजह से काम भी काफी ज्यादा होता है. इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को है. अगर आप भी बप्पा का स्वागत करने के साथ ही व्रत भी रख रहे हैं तो आपाधापी में अपनी सेहत के ख्याल रखना न भूलें. काम के बीच कुछ फलों का सेवन करें, जिससे एनर्जी बनी रहेगी.

गणपति बप्पा का स्वागत करने से लेकर उन्हें मंदिर में विराजमान करने तक बहुत काम होते हैं और काम करने के लिए काफी एनर्जी चाहिए होती है, ऐसे में अगर व्रत भी रखा है तो खाली पेट रहने की वजह से चक्कर आ सकते हैं और थकान हो सकती है. इसलिए बीच-बीच में एक या दो फलों का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा. तो चलिए जान लेते हैं कि कौन से फल हैं जो आपको तुरंत एनर्जी देने का काम करेंगे.

एक सेब देगा जबरदस्त एनर्जी

सेब खाना दिल के लिए कितना फायदेमंद रहता है ये तो सभी जानते हैं. वहीं सेब का सेवन एनर्जी देने का काम भी करता है. गणेश चतुर्थी का व्रत है और बहुत काम है तो बीच में चलते-फिरते एक सेब खाने से आपको काफी देर तक के लिए एनर्जी मिल जाएगी.

केला खाने से पेट नहीं लगेगा खाली

केला एक ऐसा फल है जिसे खाने के बाद पेट काफी भरा हुआ महसूस होता है और कमजोरी नहीं लगती है, इसलिए अगर गणेश चतुर्थी का व्रत कर रहे हैं तो काम के बीच या सुबह को एक या फिर दो केले का सेवन कर लें, ये आपकी एनर्जी बूस्ट करने में काफी कारगर फल है.

संतरा भी है एनर्जी बूस्टर फल

विटामिन सी और पानी से भरपूर संतरा बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है और एनर्जी भी देता है. इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, अंगूर, कीवी जैसे खट्टे फल भी तुरंत एनर्जी बूस्ट करने में सहायक रहते हैं.

खजूर बढ़ाता है एनर्जी

गणपति बप्पा के स्वागत में व्रत कर रहे हैं तो फ्रूट्स के अलावा आप खजूर का सेवन कर सकते हैं. सुबह अगर आप खजूर खाते हैं तो ये काफी एनर्जी देगा. इसके अलावा सुबह बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, जैसे ड्राई फ्रूट्स को रातभर भिगोकर रख दें और सुबह खाएं तो काफी एनर्जी मिलेगी. इसके अलावा पानी पीने पर ध्यान जरूर दें.

Related Articles

Back to top button