ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

बारिश के बाद फैल रहा वायरल, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

 भिंड। बारिश होने के बाद शहर में वायरल फैलने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वायरल फैलने का कारण लगातार हुई बारिश के बाद मौसम में बढ़ रही गर्मी बताया जा रहा है।

डॉक्टरों द्वारा लोगों को वायरल से बचने के लिए अलग-अलग प्रकार के नुस्के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में सबसे खस्ता हालत महिला मेडिकल वार्ड में देखी जा रही है। यहां महिला मरीजों की संख्या बढ़ने से मरीजों को लिटाने के लिए पलंग कम पड़ रहे हैं।

जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से डॉक्टरों को इलाज करने में परेशानी हो रही है। जिसके कारण ज्यादातर मरीजों के लिए जमीन में गद्दे बिछाकर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। अस्पताल में सबसे अधिक मरीज ग्रामीण क्षेत्र से पहुंच रहे हैं।

वायरल से लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और डायरिया का खतरा अधिक बढ़ गया है। वहीं बच्चों में हैजा व दस्त की शिकायत अधिक देखी जा रही है। जिला अस्पताल में सुबह से शाम तक 300 तक मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि अंचल के सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।

बचाव के साथ करें उपाय

बरसात के बाद फैल रही बीमारी से बचने के लिए डॉक्टरों द्वारा लोगों को सावधानियां बताई जा रही हैं। जिसमें बाजार की दूषित वस्तुओं न खाना, पानी को ढककर अथवा गर्म करने के बाद पिएं, वायरल वाले व्यक्ति के संपर्क में रहने से बचें, अधिक धूप में घर से निकलते समय मुंह को अच्छी तरह से ढककर निकलें, जैसी कई अन्य सुझाव डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे हैं। जिनसे लोग बीमारियों से बच सकते हैं।

Related Articles

Back to top button