ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
व्यापार

अगर बैंक में हो जाए डकैती तो आपके पैसे का क्या होगा? एक्सपर्ट से समझिए डिटेल

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) की इंदौर की एक ब्रांच में हाल में बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया. इसके बाद बैंक के ग्राहकों के बीच इस बात को लेकर चिंता देखी गई कि उनका जमा पैसा वापस मिलेगा या नहीं. सोचिए जिस बैंक में आप पूरे भरोसे के साथ अपनी मेहनत की गाड़ी कमाई को जमा कराते हैं, वहां अचानक से डकैती हो जाए, तब आपके साथ क्या होगा? चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं इस बारे में और जानते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलांइस क्या हैं इस बारे में…

बैंकिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की अनहोनी स्थिति में बैंक ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्हें थोड़ा धीरज रखना चाहिए क्योंकि इस तरह की परिस्थितियों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट दिशानिर्देश बनाए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को उनके पैसे वापस मिल जाते हैं.

डिपॉजिट पर मिलता इंश्योरेंस कवर

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार बैंको अपने डिपॉजिटर्स की जमा का बीमा कराना होता है. बैंकिंग एक्सपर्ट अश्विनी राणा बताते हैं कि देश में एक निकाय डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) बनाया गया है. देश में काम करने वाले सभी कमर्शियल बैंक, कॉ-ऑपरेटिव बैंक और विदेशी बैंकों को डीआईसीजीसी से अपने ग्राहकों के डिपॉजिट का इंश्योरेंस कराना होता है. बैंक के डूबने से लेकर डकैती तक की स्थिति में डिपॉजिटर्स को डीआईसीजीसी से जमा पर इंश्योरेंस का पैसा वापस मिल जाता है.

कितना मिलता है बीमा कवर?

डीआईसीजीसी बैंकों के ग्राहकों को उनकी कुल जमा राशि पर नहीं बल्कि एक निश्चित जमा राशि तक का ही बीमा कवर देती है. मौजूदा वक्त में डिपॉजिट इंश्योरेंस 5 लाख रुपए तक की रकम पर मिलता है. पहले ये लिमिट महज 1.50 लाख रुपए होती थी. पांच लाख रुपए की इस इंश्योरेंस लिमिट में आपकी जमा और उस पर मिलने वाला ब्याज शामिल है.

किस-किस जमा पर मिलता है इंश्योरेंस कवर?

बैंक में आप कई तरह से अपने पैसे हो जमा करते हैं, तो कौन-सी जमा इंश्योरेंस कवर के दायरे में आती है और कौन-सी नहीं, इसे लेकर भी आरबीआई ने पूरे दिशानिर्देश तैयार किए हैं. आपका कौन सा पैसा सुरक्षित है, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है.

  1. डीआईसीजीसी आपके सेविंग, करेंट, रिकरिंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट में पड़े हर तरह के पैसों पर इंश्योरेंस कवर देता है.
  2. इसके अलावा डीआईसीजीसी देश में जमा विदेशी सरकारों के पैसे पर बीमा कवर देता है.
  3. केंद्र और राज्य सरकारों के डिपॉजिट पर डीआईसीजीसी का बीमा कवर मिलता है.
  4. इसके अलावा राज्य स्तरीय को-ऑपरेटिव बैंक में स्टेट लैंड डेवलपमेंट बैंकों के जमा पैसे पर भी इंश्योरेंस कवर मिलता है.
  5. डीआईसीजीसी का इंश्योरेंस कवरर आपको लॉकर में रखे सामान की लूट हो जाने पर नहीं मिलता है.

Related Articles

Back to top button