ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
टेक्नोलॉजी

Facebook-Instagram और WhatsApp का पेड वेरिफिकेशन, आपकी दुकान और बिजनेस को भी मिलेगा Blue Tick

मेटा ने भारत में बिजनेस को वेरिफाई कराने के लिए नया मेटा वेरिफाई सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर बिजनेस अकाउंट्स को वेरिफाई करवाने की सुविधा देता है. वेरिफिकेशन के बाद बिजनेस की प्रोफाइल पर ब्लू टिक (ब्लू बैज) मिल जाएगा. इससे लोगों को आपकी दुकान या बिजनेस की सही पहचान और असली अकाउंट का आसानी से पता चल जाएगा.

मेटा का नया वेरिफिकेशन प्लान केवल ब्लू टिक का ही फायदा नहीं देगा, बल्कि इसके साथ आपको और भी बेनिफिट्स मिलेंगे. अगर आपके बिजनेस या दुकान या जो भी काम आप करते है उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम या वॉट्सऐप अकाउंट पर ब्लू टिक रहेगा, तो यह चीज ग्राहकों के बीच भरोसा पैदा करती है. इसलिए ब्लू टिक का चलन तेजी से बढ़ रहा है.

1 साल से चल रही नए प्लान की टेस्टिंग

मेटा का नया बिजनेस वेरिफिकेशन सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को ब्लू टिक के साथ बिजनेस की सिक्योरिटी के लिए कई फीचर्स भी मिलेंगे. एक साल से ज्यादा समय से कंपनी सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रही है. कुछ लोगों को इस फीचर को इस्तेमाल करने का मौका भी मिला है. पिछले महीने कंपनी ने वॉट्सऐप के लिए एक प्लान जारी किया था.

मेटा वेरिफाइड प्लान की कीमत

अब वॉट्सऐप के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट का फायदा मिलेगा. कीमत की बात करें तो मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन प्लान एक ऐप के लिए 639 रुपये/महीना से शुरू होता है. सिंगल ऐप के लिए इस प्लान का प्राइस 21,000 रुपये/महीना तक जाता है. (इसमें डिस्काउंट भी शामिल है)

मेटा देगा सपोर्ट और प्रोटेक्शन

हालांकि, कंपनी आपको जरूरत के मुताबिक प्लान चुनने की आजादी देती है. मेटा ने चार प्लान लॉन्च किए हैं, आप जरूरत के हिसाब से कोई भी प्लान चुन सकते हैं. मेटा का दावा है कि नए वेरिफिकेशन सब्सक्रिप्शन प्लान से दुकान और बिजनेस वालों को ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा कंपनी बिजनेस अकाउंट के लिए सपोर्ट और प्रोटेक्शन भी देगी. फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के एंड्रॉयड और iOS ऐप के जरिए आप मेटा का नया बिजनेस वेरिफिकेशन प्लान खरीद सकते हैं.

Related Articles

Back to top button