ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां के बाद अब पिता पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पहुंचे कोर्ट, लगे हैं ये आरोप

विवादों में घिरीं आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. धमकाने के आरोप में उनकी मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. मनोरमा की गिरफ्तारी के बाद उनके पति और पूजा के पिता दिलीप खेडकर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अब कोर्ट की शरण में हैं.

गिरफ्तारी से बचने के लिए दिलीप खेडकर ने पुणे सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. मुलशी तालुका के धडवली गांव के किसानों को बंदूक से डराने-धमकाने के अपराध में दिलीप भी मनोरमा खेडकर के साथ आरोपी हैं. इसी आरोप में मनोरमा की गिरफ्तारी हुई है. एफआईआर में दिलीप का भी नाम है. पुणे पुलिस दिलीप खेडकर की तलाश कर रही है.

विवादित आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर सीनियर्स के केबिन पर कब्जा करने, निजी कारों पर लाल बत्ती का इस्तेमाल करने, ओबीसी कोटे से यूपीएससी परीक्षा पास करने और विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के आरोप लगे हैं.

ट्रेनी आईएएस के पिता पर लगा हैं ये आरोप

पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर एक सेवानिवृत्त चार्टर्ड अधिकारी हैं और उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का भी आरोप है. इस मामले की अहमदनगर एसीबी जांच कर रही है.

दिलीप खेडकर ने अहमदनगर लोकसभा सीट से वंचित बहुजन अघाड़ी के उम्मीदवार के रूप मे्ं अहमदनगर लोकसभा चुनाव लड़ा था. चुनाव के दौरान दायर हलफनामे में खुलासा किया था कि उनके पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति और सालाना 43 लाख रुपये की उनकी आय है. दिलीप खेडकर को भ्रष्टाचार के आरोप में पहले भी निलंबित किया गया था.

विवादों में फंसी पूजा खेडकर

इसी बीच, आरटीआई एक्टिविस्ट विजय कुम्हार ने यह मुद्दा उठाया और पूजा खेडकर पर आरोप लगाया कि पूजा खेडकर ने दुर्घटना का हवाला देते हुए 23/08/2022 को औंध सिविल अस्पताल और वाईसीएम अस्पताल में विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए दो अलग-अलग आवेदन किए.

उन्होंने दावा किया कि ससून अस्पताल ने औंध और वाईसीएम पिंपरी चिंचवाड़, वाईसीएम में ही उनका इलाज किया गया और डॉक्टर ने 24 घंटे के अंदर उसे सर्टिफिकेट दे दिया. फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती. कैसी सड़ी-गली व्यवस्था है.

Related Articles

Back to top button