ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
मध्यप्रदेश

रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने मारी बीजेपी नेता को गोली, बच्चों के विवाद में हो रही थी कहासुनी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रिटायर्ड फौजी ने मामूली कहासुनी पर बीजेपी नेता को गोली मार दी. हैरत की बात ये है कि आरोपी ने गोली पुलिस के सामने मारी और मौके से फरार हो गया. सीने में गोली लगने से बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उनको घायलवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फायरिंग से लोग दहशत में आ गए. पुलिस के सामने हुई वारदात से लोग हैरान हैं.

जिस वक्त दोनों के बीच विवाद चल था, तब वहां मामले को सुलझाने के लिए पुलिस मौजूद थी. कोई समझौता हो पाता इसके पहले ही रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पुलिस के सामने ही बीजेपी नेता पर फायर झौंक दिया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी रिटायर्ड फौजी की तलाश कर रही है. आरोपी के बड़े भाई को हिरासत में लिया गया है. घटना जिले के नागझिरी थाना क्षेत्र की है.

बच्चों के विवाद में हुई कहासुनी

उज्जैन जिले के नागझिरी भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक और बिल्डर प्रकाश यादव हामुखेड़ी क्षेत्र में रहते हैं. उनके घर के पास ही आर्मी से रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह का मकान भी है. प्रकाश यादव और सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच पिछले काफी समय से बच्चों को लेकर विवाद चला आ रहा है. गुरुवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ. इसकी जानकारी मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को गाली देने लगे. गुस्से में आकर रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर से अचानक फायर करना शुरू कर दिया. पुलिस कुछ भी समझ पाती इसके पहले ही उसने प्रकाश यादव के सीने पर गोली मार दी.

आरोपी नहीं मिला तो भाई को लिया हिरासत में

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें देवास रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. जहां उपचार के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद नागझिरी थाना पुलिस ने देर रात को रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह इस दौरान फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंच गए.

Related Articles

Back to top button