ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
उत्तरप्रदेश

जयपुर में लिखना होगा झटका या हलाल, हरिद्वार में अपना नाम नहीं लिखने वाले 13 दुकान मालिकों पर एक्शन

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों पर संचालकों और मालिकों के नाम के फरमान के बाद अब उत्तराखंड और राजस्थान में भी विशेष आदेश जारी किए गए हैं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में मीट की दुकानों पर झटका या हलाल लिखना जरूरी होगा. यह आदेश ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर ने दिया है. वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम लिखने का आदेश जारी किया है.

हरिद्वार डीएम धीराज सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा की शुद्धता बनाए रखने और वाद-विवाद से बचने के लिए कावड़ मार्ग के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और फल बेचने वाले लोगों का प्रशासन द्वारा वेरिफिकेशन किया जा रहा है. जिले के एसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि जिले के सभी थाना स्तर पर होटल ढाबा संचालकों से दुकान के ऊपर मालिक का नाम लिखने के निर्देश दिए गए थे.

13 होटल और ढाबा मालिकों के खिलाफ कार्रवाई

हरिद्वार एसपी ने बताया कि जारी किए गए आदेश के बाद कई लोगों ने प्रशासन के निर्देश को माना है. उन्होंने बताया कि जिन ढाबा मालिकों ने लापरवाही की है पुलिस उन पर कार्रवाई कर रही है. एसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर 13 होटल और ढाबा मालिकों के चालान किए गए हैं.

जयपुर में लिखना होगा मीट ‘झटका’ है या ‘हलाल’

जयपुर में मीट की दुकानों पर हलाल या झटका लिखना जरूरी होगा. ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने इसका आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि किसी की भावनायें आहत न हो इसलिए ये फैसला लिया गया है. मेयर ने कहा कि अगर नियम का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, शहर में अवैध मीट की दुकानों पर निगम कार्रवाई करेगा. कार्यकारिणी की समिति की चौथी बैठक में ये निर्णय लिया गया है.

मेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के इलाकों में सर्वे कराकर दुकानों पर नियमों के पालन करने का पता लगाया जाएगा. साथ ही कमर्शियल लाइसेंस पर ही दुकानदार मीट बेच सकते हैं. जिनके पास लाइसेंस नहीं होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button