ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
देश

विवादों में बीच IAS पूजा खेडकर ने जिला कलेक्टर के खिलाफ लगाया उत्पीड़न का आरोप

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने हाल ही में पुणे जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुईं पूजा खेडकर इन आरोपों के बाद फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. पूजा की इस शिकायत ने राज्य प्रशासन में हलचल मचा दी है और प्रशासनिक स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जा रहा है.

जब शिकायत के बारे में जिला कलेक्टर सुहास दिवसे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस बारे में जवाब देने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है. मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत की मेरे पास कोई कॉपी भी नहीं है. शिकायत के बारे में पूजा ने भी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.

जांच के बाद सामने आएगा सच

शिकायत के सामने आने के बाद राज्य प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. एक उच्च-स्तरीय कमेटी की ओर से मामले की जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके. शिकायत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. कुछ लोग उनके समर्थन में हैं तो कुछ उनके पहले के भ्रष्टाचारों को देखते हुए उन्हीं पर आरोप लगा रहे हैं. सच जो भी हो लेकिन पूजा खेडकर की शिकायत ने एक बार फिर से यह साबित किया है कि प्रशासनिक विभागों में पारदर्शिता और न्याय की आवश्यकता कितनी जरूरी है.

फर्जीवाड़े के आरोप

IAS पूजा खेडकर पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं. उन्होंने UPSC एग्जाम पास करने के लिए फर्जी उम्र सर्टिफिकेट, फर्जी OBC, फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट के साथ साथ IAS की पावर का गलत इस्तेमाल भी किया है. उनपर आरोप है कि वे ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर में नहीं आती है, क्योंकि उनके पिता दिलीप खेडकर जो एक पूर्व सिविल सेवक थे, उनके 40 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. इसके बावजूद पूजा ने रिजर्वेशन का फायदा उठाया. हालांकि पूजा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है.

Related Articles

Back to top button