ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

शहडोल नगरपालिका का दोहरा चेहरा…अवैध कब्जे को लेकर केवल चार दुकानों पर चला बुलडोजर

शहडोल: शहडोल जिला मुख्यालय में नगरपालिका का दोहरा चेहरा देखने को मिला, जहां नगरपालिका द्वारा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले राजेंद्र टॉकीज के सामने स्थित केवल चार दुकानों पर लगे शेड पर बुलडोजर चला कर इति श्री कर लिया, जबकि वही से लगे अन्य दुकानों सहित शहर में ऐसे सैकड़ों दुकानें आज भी मौजूद है जहां शेड लगे है लेकिन नपा इस ओर कार्यवाही नहीं कर रहा, नपा के इस दोहरी नीति वाली कार्यवाही से लोगों में काफी रोष है, वही शेड अतिक्रमणमुक्त कार्यवाही करने पहुंचे नपा के कर्मचारियों का कहना था कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर केवल चार दुकानों पर ही शेड अतिक्रमणमुक्त कार्यवाही की गई।

आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिला मुख्यालय स्थित राजेंद्र टॉकीज के सामने स्थित 4 छोटी पान दुकान व डेरी नीड्स दुकान पर ही नगरपालिका का बुलडोजर चला कर दुकान में लगे शेड को तोड़ दिया, हैरत की बात यह रही कि अतिक्रमणमुक्त कार्यवाही करने गए नगरपालिका का अमला दुकान में मौजूद दुकानदारों की मौजूदगी में तोड़ फोड किया। इस दौरान दुकान दारो के जान का खतरा बना रहा, जिस छोटी दुकान से दुकानदार अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उसे बर्बाद कर दिया दुकान में रखा सामान पूरी तरह से खराब हो गया, जिस तरह से नपा अमला ने केवल चार दुकानों को ही टारगेट कर शेड तोड़ा है। उससे नपा के इस कार्यवाही पर सवाल खड़ा कर दिया, जबकि जिस स्थल पर केवल चार दुकानों पर बुल्डोजर चला वही से लगे शराब दुकान सहित शहर के सैकड़ों दुकानों के शेड लगे है लेकिन नपा उस ओर कार्यवाही नहीं कर रहा है।

शेड अतिक्रमणमुक्त कार्यवाही का शिकार हुए दुकानदार हुन्दराज आसवानी का आरोप है कि उनके साथ ज्यादती हुई है। इस भरी बरसात में उनकी बस दुकानों का शेड तोड़ा गया है, जबकि पूरे शहर की दुकानों में शेड लगे हुए है। लेकिन उन पर कार्यवाही नहीं कर रहे है। वही इस पूरे मामले में अतिक्रमणपुक्त कार्यवाही कराने पहुंचे नपा के ARI राम चरण का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत के आधार पर केवल चार दुकानों के शेड हटवाने की कार्यवाही नपा के अधिकारियों के कहने पर की गई है।

बहरहाल मामला चाहे जो भी हो लेकिन नगरपालिका शहडोल के सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पर केवल चार दुकानों पर बुल्डोजर चला कर मुस्तैदी से की गई कार्यवाही की पूरे शहर में चर्चा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि शहर में लगे ऐसे सैकड़ों दुकान जिन पर आज भी शेड लगे है उन पर भी नपा का बुल्डोजर चलेगा या फिर उन्हें इसे ही अभयदान दिया जाएगा, यह एक बड़ा सवाल है।

Related Articles

Back to top button