ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
मध्यप्रदेश

गधों ने जोता श्मशान में हल, करवाई नमक की बोवनी… अच्छी बारिश के लिए अनोखी प्रथा

मंदसौर। अच्छी बारिश की कामना के लिए हर साल जिलेभर में लोग तरह-तरह प्रथा करते हैं। इस साल बारिश की खेंच के कारण शहर से लेकर जिलेभर में कई तरह के हल खोजे गए कि इंद्रदेव को प्रसन्न किया जाए। कोई सार नहीं मिलने से अब कुछ लोगों ने श्मशान में गधों से हल जुतवा दिया।

उन्होंने यहां नमक और उड़द की बोवनी की है। इसके बाद गधों पर बैठकर सवारी भी निकाली गई। मान्यता है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश होती है। गुरुवार शाम सात बजे मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग स्थित बड़े पुल के नीचे मुक्तिधाम पर एक अनोखा नज़ारा दिखाई दिया।

गधों पर बैठकर मुक्तिधाम में ही सवारी निकाली

दरअसल, यहां अच्छी बारिश की कामना को लेकर कुछ लोग हल चला रहे थे। यहां आश्यर्च इस बात का था कि हल के आगे बैल की जगह गधे जोते हुए थे। गधों से हल चलवाकर नमक, उड़द की बोवनी की गई। इसके बाद गधों पर बैठकर मुक्तिधाम पर ही सवारी भी निकली।

मंदसौर में पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गोस्वामी भी गधे पर बैठकर निकले। गोस्वामी का कहना है कि यह अच्छी बारिश के लिए किया गया है। इस दौरान कई लोग यहां एकत्र हो गए।

गुलाब जामुन खिलाएंगे

गौरतलब है कि पिछले साल भी मंदसौर में इस तरह की प्रथा की गई थी। बाद में अच्छी बारिश होने पर उन्हीं गधों को गुलाब जामुन भी खिलाए गए थे। गोस्वामी ने बताया की क्षेत्र में अच्छी बारिश होने पर जोते गए गधे को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button