ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
मध्यप्रदेश

कार की मांग ने ले ली नवविवाहिता की जान, पुलिस ने सास व पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भोपाल। दहेज में कार लाने की मांग से लगातार प्रताड़ित हो रही एक नवविवाहिता ने कुछ दिन पूर्व चारमंजिला बिल्डंग से कूदकर जान दे दी थी। जांच के दौरान मृतका के स्वजन के दर्ज किए गए बयानों में भी प्रताड़ना की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महिला की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी।

बचपन में उठ गया था मां का साया

कटारा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक गौरीशंकर आवसीय परिसर में रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहित महिला स्वाति पत्नी भूपेंद्र पटेल ने एक जुलाई को चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। मूलत: सागर की रहने वाली स्वाति की शादी चार माह पूर्व भूपेंद्र पटेल से हुई थी। बचपन में ही मां का निधन हो जाने के कारण उसकी परवरिश मामा-मामी ने की थी।

कार लाने कर रहे थे परेशान

शादी के दौरान उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये भी दिए थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही स्वाति से दहेज में कार लेकर आने की मांग की जाने लगी थी। इसके लिए पति भूपेंद्र और सास द्रोपदी उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे थे। अंतत: परेशान होकर स्वाति ने एक जुलाई को बिल्डिंग से कूदकर खुदुकशी कर ली थी।

एसीपी स्तर के अधिकारी ने की जांच

नवविवाहिता द्वारा खुदकुशी के इस मामले की जांच एसीपी ने की थी। जांच के दौरान स्वाति के स्वजन के बयान भी दर्ज किए गए थे। बयानों में भी दहेज के लिए स्वाति को प्रताड़ित करने के आरोप की पुष्टि होने पर आरोपित पति भूपेंद्र पटेल और सास द्रोपदी पटेल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। साथ ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button