ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

इंदौर में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में छावनी के व्यापारियों ने किया जमकर धरना प्रदर्शन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी के तहत शनिवार को शहर के कई इलाकों में मोबाइल कोर्ट के द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई, इस दौरान छावनी में कार्रवाई के लिए पहुंची मोबाइल कोर्ट को लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया, व्यापारियों का आरोप था की उन्होंने अपनी दुकान के अन्दर ही सामान रखा हुआ था और ऊपर लटकाया हुआ था लेकिन इसके बाद भी जबरन कार्रवाई करते 5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

इस कार्रवाई के पहले निगम के अधिकारियों ने किसी भी तरह की सूचना भी नहीं दी थी, इस मामले को लेकर व्यापारी सड़क पर उतरे और निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम की भी कोशिश की और पूरी दुकाने बंद कर दी। व्यापारियों ने इस जुर्माने के खिलाफ आगे भी लगातार प्रदर्शन करने और अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button