ब्रेकिंग
Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, जय मिश्रा... Araria Crime News: अररिया में दामाद के प्यार में अंधी मां ने की बेटी की हत्या; पुलिस के सामने कबूली ... Ghazipur Crime News: गाजीपुर में शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ दूल्हा; दुष्कर्म का आरोपी था फरार, बार... Pratapgarh Police Controversy: प्रतापगढ़ में एसओ ने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए महिला को जड़ा थप्प... Chumur Ladakh: भारत-चीन सीमा पर बसा 91 लोगों का चुमुर बनेगा देश का पहला 'मॉडल सीमा गांव' ED Raid in Mizoram: मिजोरम में ईडी का बड़ा एक्शन; म्यांमार सीमा पर 9 ठिकानों पर छापेमारी, बर्मी सुपा... Army Captain Proposal Controversy: नासिक में आर्मी हेलीकॉप्टर के सामने मंगेतर को प्रपोज कर फंसे कैप्... Seoni Road Accident: सिवनी में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टकराने के... Punjab Congress Strategy: सुनील कोनुगोलू की राहुल-खरगे को सीक्रेट रिपोर्ट; पंजाब चुनाव के लिए चन्नी,...
मध्यप्रदेश

भोपाल में एएसआई के घर में श्वान के बच्चे से क्रूरता, एएसआई बोले- ऐसा कुछ नहीं है

भोपाल। राजधानी के देहात थाना क्षेत्र रातीबड़ में रहने वाले एएसआई मोहन लाल के घर का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है। उस वीडियो में एक महिला समेत दो लोग श्वान के बच्चे से क्रूरता करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों एएसआई की पत्नी और बेटा बताए जा रहे हैं। एएसआई फिलहाल सीहोर जिले के एक थाने में पदस्थ हैं। श्वान के बच्चे को एएसआई के घर से कुछ पशुप्रेमियों ने रेस्क्यू करने के बाद उसे शेल्डर होम में रखवाया। घटना करीब 09 माह पुरानी है, जो वीडियो वायरल होने के बाद अब सुर्खियों में आई है।

एएसआई का यह तर्क

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एएसआई मोहन लाल का कहना है कि यह वीडियो नौ माह पुराना है और श्वान के बच्चे को उनके एक रिश्तेदार ने उपहार स्वरूप दिया था। क्रूरता जैसा कुछ नहीं है, उसे ट्रेंड किया जा रहा था। तब उसे सामने वाले एक परिवार ने बनाकर उनको बदनाम करने के लिए उसे बहुप्रसारित कर दिया है। उस परिवार से उनकी बनती नहीं है।

पशुप्रेमियों ने किया रेस्क्यू

श्वान के बच्चे को रेस्क्यू करने वाले पशुप्रेमियों ने बताया कि एएसआई मोहनलाल के मोहल्ले वालों ने शिकायत की थी। बताया था कि उनकी पत्नी और बेटा पालतू श्वान के बच्चे को पीटते हैं। लगातार कुत्ते को लातें मारी जाती हैं। इसको लेकर सक्रियता दिखाई। पशुप्रेमियों का कहना है कि श्वान के बच्चे के दोनों सामने के पैर टूट गए थे। टीम ने श्वान के बच्चे को रेस्क्यू किया। फिलहाल शेल्टर होम में डॉग सुरक्षित है। उसका उपचार भी कराया गया।
हम बता दें कि मामले को लेकर वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद कई पशुप्रेमी संस्थान सामने आ गए हैं और मामले में उचित कार्रवाई को लेकर गुहार लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button