ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

स्कूल के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल के बाहर एक युवक की हत्या के मामले में रविवार को दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ मोनू उर्फ लाठेर (19) निवासी नंगली डेयरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

अधिकारी के अनुसार, घटना 26 मार्च को अक्षय पब्लिक स्कूल, ककरोला गांव, सेक्टर 16 ए, द्वारका के सामने हुई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वारका) विक्रम सिंह ने कहा, “द्वारका उत्तर पुलिस थाने में एक व्यक्ति को गोली मारने की बात बताते हुए एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।”

पता चला कि स्कूल के बाहर कुछ लड़कों के बीच झगड़ा हुआ था, जिस दौरान आरोपी साहिल ने खुर्शीद को देसी पिस्टल से गोली मार दी।

इसके बाद घायल खुर्शीद को तुरंत पास के तारक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ‘मृत लाया’ घोषित कर दिया गया।

तदनुसार, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला।

जांच के दौरान, आरोपी की पहचान की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा, अपराध में इस्तेमाल हथियार – एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button