ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

प्रकाश जावड़ेकर बोले- राहुल गांधी रोज करते हैं ट्वीट, कांग्रेस सिर्फ ट्वीट करने तक ही सीमित

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को सिर्फ ट्वीट करने तक ही सीमित माना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रोज ट्वीट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी केवल ट्वीट करने तक ही सीमित है। मंत्री ने आगे कहा कि एक के बाद एक, राज्य इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है। बता दें कि मंगलवार को ही राहुल गांधी ने भाजपा पर सरकारें गिराने का आरोप लगाया है।

जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस काम नहीं कर रही है सिर्फ ट्वीट करती है। कांग्रेस इस समय हर तरीके से केंद्र पर हमला करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया था। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आत्मनिर्भर शब्द का सहारा लिया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- MP में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की 6वीं सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसी पर ही उन्होंने आगे लिखा, इन्हीं वजहों से देश कोरोना की लड़ाई में आत्मनिर्भर है। हालांकि, इसपर भाजपा नेता ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को काम ना करने वाली पार्टी करार दिया और कहा कि वे बस ट्वीट करते हैं।

Related Articles

Back to top button