ब्रेकिंग
कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, सोते समय अपार्टमेंट में आग लगने से दो की मौत दुनिया की तीन महाशक्तियां पहली बार करेंगी त्रिपक्षीय बैठक, शेनझेन में जुटेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुति... रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज
टेक्नोलॉजी

Jio यूजर्स को लगा झटका, कंपनी ने बंद किए दो सस्ते प्लान

नई दिल्ली। Reliance Jio ने हाल ही में अपनी सलाना बैठक में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। जिनमें से एक है कि कंपनी Google के साथ मिलकर जल्द ही भारतीय बाजार में सबसे सस्ता 5जी एंड्राइड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी के पास JioPhone सीरीज के फोन उपलब्ध हैं जो कि बेहद ही सस्ते हैं। ऐसे में अब यूजर्स को कंपनी के नए स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है। इस अच्छी खबर के बीच कंपनी ने अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका भी दिया है। Reliance Jio ने अचानक से अपनी वेबसाइट से दो बेहद ही सस्ते प्लान्स को हटा दिया है। यानि यूजर्स अब इन प्लान्स का उपयोग नहीं कर सकेंगे। ये प्लान खासतौर पर JioPhone यूजर्स के लिए पेश किए गए ​थे।

Reliance Jio ने JioPhone यूजर्स के लिए पेश किए गए दो सबसे सस्ते प्लान को बंद कर दिया है। ये प्लान 49 रुपये और 69 रुपये में उपलब्ध थे, लेकिन अब यूजर्स इन्हें रिचार्ज नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने इन्हें बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन इन प्लान्स को वेबसाइट से हटा दिया गया है। ये कंपनी के Shorter Validity Plan थे जो कि 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध थे। वहीं अब JioPhone यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है

JioPhone का 75 रुपये वाला प्लान

JioPhone के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 75 रुपये है और ये 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लानद में यूजर्स को 3GB डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जियो टू जियो नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठा सकते हैं। वहीं जियो से अन्य नंबर पर कॉल करने के लिए FUP 500 मिनट मिलेंगे। साथ ही 50 एसएमएस की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है। अब यूजर्स 49 और 69 रुपये के बजाय 75 रुपये का ही प्लान रिचार्ज कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button