देश
धर्मजीत ने एमसीएच में किया पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ

बिलासपुर ।लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल लोरमी में पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि इस केंद्र के बनने से लोरमी क्षेत्र के बैगा आदिवासी कुपोषित बच्चों को विशेष लाभ
मिलेगा और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी । उन्होंने कार्यक्रम के लिए पांच लाख की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की । इस कार्य के लिए उन्होंने कलेक्टर, एसडीएम लोरमी व बीएमओ लोरमी के कार्यों को सराहा। जीवन दीप कर्मचारियों के लिए पांच लाख की मानदेय राशि विधायकने पहले ही डीएमएफ मद से स्वीकृत कराई जा चुकी है ।
जिपं अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि जिला स्तर की सुविधा लोरमी क्षेत्र में मिलना बड़ी बात है। उन्होंने उपस्थित अतिथियों से इस कार्यक्रम का प्रचार सभी ग्रामों में करने की बात कही। उन्होंने इस कार्य के लिए शासन की योजना का सराहा। बीएमओ डा. जीएस दाऊ ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में तीन चरणों में कुपोषण का इलाज किया जाएगा। कुपोषित बच्चों को विशेष प्रोटीन युक्त भोजन दिया जाएगा। 15 दिनों तक कुपोषित बच्चों को भर्ती रखा जाएगा। डिस्चार्ज के समय पालक को विशेष भोजन घर में ही बनाकर आगे बच्चों को प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवधि में पालकों को क्षतिपूर्ति 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा। अंत में आभार एसडीएम मेनका प्रधान ने व्यक्त की।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष खुशबू वैष्णव , नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनुराग दास ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शुक्ला ,विधायक प्रतिनिधि राकेश छाबड़ा , अविश यादव , अलख राम राठौर ,बीपीएम शैलेंद्र पांडेय सहित अस्पताल के अन्य उपस्थित थे।





