ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

मिठाई दुकान में मिली गंदगी, निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ठोका 1500 रुपये जुर्माना

रायपुर। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 6 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को जोन के तहत भाटागांव के आछी तालाब के पास मिठाई दुकानों की जांच की। एक मिठाई की दुकान पर जांच में गंदगी मिलने पर दुकान संचालक पर 15 सौ रुपये का जुर्माना लगाया। जोन क्रमांक 6 के जोन कमिश्नर विनोद पांडेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शर्मा की उपस्थिति में संबंधित मिठाई दुकानदार को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी हुए कहा कि यदि आगे शिकायत मिली तो दोबारा कार्रवाई की जाएगी।

महावीर निर्वाण दिवस पर गुरुवार को मांस-मटन की बेचना प्रतिबंधित

रायपुर नगर पालिक निगम के परिक्षेत्र में महावीर निर्वाण दिवस चार नवंबर गुरुवार को मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश पर नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम के संपूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने कहा कि महावीर निर्वाण दिवस को किसी भी दुकान में मांस-मटन बेचते पाए जाने पर मांस मटन जब्त करने के साथ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का पालन सुनिश्चित करवाएंगे। नगर निगम की सीमा मेंं लगातार चक्रमण करते दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर सख्ती करेंगे।

Related Articles

Back to top button