ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

BJP Leader Murder Case: आरोपी हिरासत में, CM तक पहुंची घटना की जानकारी

आगरा। भाजपा नेता दयाशंकर हत्याकांड की पूरी जानकारी विधायक मनीष असीजा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दे दी है। सीएम ने मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं इससे पूर्व भाजपा नेता के स्वजन 25 लाख रुपए की मांग को लेकर एटा रोड पर बैठ गए हैं। स्वजन 25 लाख के मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी और शस्त्र लाइसेंस की मांग भी कर रहे हैं। एसडीएम टूंडला परिवार वालों से बातचीत कर रहे हैं। उधर ने पुलिस ने तत्परता बरतते हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपित वीरेश तोमर समेत

ग्राम प्रधान पति नरेंद्र तोमर, वीरेश का चाचा पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तोमर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आइजी ए सतीश गणेश के अनुसार तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद जिले में शुक्रवार रात भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। रात करीब पौने दो बजे भाजपा नेता के स्वजनों ने वीरेश तोमर एवं उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी। मौके पर रात में ही आला अधिकारी पहुंच गए थे।

बता दें कि शुक्रवार रात भा जपा नेता दयाशंकर अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने उन पर फायर झोंक दिए। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया, शव के पोस्ट मार्टम को भेजे जाने एवं तहरीर दर्ज होने के बाद खुल गया। एसपी सिटी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था। शुक्रवार रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता मानी जा रही है।

यह घटना टूंडला विधानसभा क्षेत्र की है। दयाशंकर गुप्ता नगला बीच कस्बे के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं। नगला बीच कस्बा में चौराहे पर उनकी परचून की दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक बाइक उनकी दुकान के सामने आकर रुकी। बाइक सवार तीन में से एक युवक दुकान पर पहुंचा। उसने दयाशंकर पर दो फायर झोंक दिए। इसके बाद तीनों युवक भाग गए।

परिवार वाले दयाशंकर को आगरा ले गए। उधर, गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। इसकी बीच दयाशंकर की आगरा में मौत हो जाने की खबर आ गई। इस पर लोगों ने फिर जाम लगा दिया। भाजपा नेता की मौत की खबर लगते ही नगला बीच में व्यापारियों ने एकत्र होकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। परिजनों ने बताया कि उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से वापस लौटने के बाद दयाशंकर अपनी दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करते समय हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि नगला बीच के पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष की हत्या एक जघन्य घटना है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे। इस तरह की घटनाएं फिर न हों इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Back to top button