ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
विदेश

इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले के बाद ट्रंप बोले, ‘ऑल इज वेल’

वॉशिंगटनः इराक में दो अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमले के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। खबरों के मुताबिक ईरान की तरफ से दर्जन भर से ज्यादा बैलिस्टि मिसाइल अमेरिकी सेना के ठिकानों पर दागे गए हैं। वहीं इस हमले के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट आया है। ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा है, ‘ऑल इज वेल। ईरान की तरफ से इराक में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं। हताहतों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अभी तक सब ठीक है। हम सबसे ताकतवर हैं और दुनिया में हर जगह तकनीकी क्षमता से लैस हैं। मैं कल सुबह इसपर बयान जारी करूंगा।

वहीं इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए जनरल कासिम सुलेमानी को राक्षस बताया और इराक को भी इसके गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। बता दें इराक में अल असद और इरबिल के दो सैन्य ठिकानों पर हमले हुए हैं, अल असद के जिस ठिकाने पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोला है, वहां 2018 में डोनाल्ड ट्रंप गए थे। वहीं वाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान की कार्रवाई का ब्यौरा दिया गया है। इराक में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले की कार्रवाई की हमें जानकारी है और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है

हमले पर बोला ईरान
इराक में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमले पर ईरान ने कहा कि उसने अपनी आत्मरक्षा में यह कदम उठाए हैं। ईरान के विदेश मंत्री जावीद शराफ ने बयान जारी कर कहा कि यूएन के नियमों के अनुसार हमला किया है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दुनियाभर के देश चिंता में हैं। सभी ने दोनों देशों को संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं मिसाइल हमले के बाद खाड़ी इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका के चलते ताइवान एयर ने बयान जारी कर कहा अपे विमानों को ईरान और इराक के ऊपर से उड़ान भरने से मना किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button