ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस ने भीड़ ज... रायपुर के लाखे नगर में सजी पटाखों की दुकानें, जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी का लिय... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा— नक्सलवाद को बढ़ावा देने वालों को बोलने का ... गृहमंत्री विजय शर्मा का दीपक बैज पर पलटवार, कहा— कांग्रेस को नक्सलवाद के खात्मे पर सवाल उठाने का कोई... छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी का मंथन, रायपुर कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक कवर्धा में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 18 गांवों के प्रमुखों ने कलेक्ट्रेट पहु... पटवारियों पर हो रही दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने खोला मोर्चा, कमल वर्मा ने की सीए... मरांग बुरु बकरा बलि विवाद पर गरमाई राजनीति, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाए सव... Ranchi Narkopi Murder Case: रांची के नरकोपी में पिता ने कुदाल से वार कर की अपने ही बेटे की हत्या, आर... बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा— मानसिक रूप से बीमार हैं कांग्रेस नेता, पीएम बनने की...
व्यापार

JDU ने बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग की… सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस का बड़ा दावा

बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर कई विपक्षी दल शामिल हुए. सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस ने बड़ा दावा किया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में जेडीयू नेता ने बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग की. वहीं, YSRCP नेता ने आंध्र के लिए विशेष दर्जा मांगा. हैरानी की बात कि ये है कि टीडीपी नेता इस मुद्दे पर चुप रहे. दरअसल, ऑल पार्टी मीटिंग में तीन राज्यों बिहार, आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने अपने राज्यों के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा.

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस ने कहा कि विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पोस्ट मिले. इसके अलावा उसने नीट का मुद्दा भी उठाया. समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कांवड़ रूट पर पहचान दिखाने का मुद्दा उठाया. वहीं, YSRCP ने राज्य में सुरक्षा का मुद्दा उठाया. वाईएसआर कांग्रेस ने कहा कि टीडीपी सरकार उनके नेताओं को राज्य में टार्गेट कर रही है लिहाजा उनको सुरक्षा मिले.

जयराम रमेश ने ट्वीट कर किया ये दावा

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र

इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की थी. कल यानी सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत होगी और यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा. 23 जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. इससे पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी ताकि उन मुद्दों को समझा जा सके जिन्हें वे बजट सत्र के दौरान उठाना चाहते हैं. इस सत्र में सरकार की ओर से छह विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है.

इन विधेयकों में फाइनेंस बिल, डिजास्टर मैनेजमेंट, बॉयलर्स बिल, भारतीय वायुयान विधेयक 2024, कॉफी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट बिल और रबर प्रमोशन एंड डेवलपमेंट बिल शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button