ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मध्यप्रदेश

20 साल पुराने विवाद में नाक तक महिलाओं को जमीन में दबाया, हैवानियत की हदें पार; रीवा कांड की कहानी

मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश का मामला गहराने लगा है. इस घटना को लेकर एक तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ट्विटर वॉर शुरू कर दिया है, वहीं राज्य सरकार भी बचाव की मुद्रा में है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यह घटना रीवा जिले के मनगंवा का है. घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.

इसमें गांव के दबंगों ने निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध कर रही महिलाओं के ऊपर ही मोरंग भरा डंपर खाली कर दिया था. इस घटना में दोनों महिलाएं दब गई थीं. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते इन दोनों महिलाओं को मोरंग के नीचे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. टीम ने इसके तह में जाने की कोशिश की. पता चला कि गांव के ही दो परिवारों के बीच करीब 20 साल से जमीनी विवाद चल रहा था.

इसमें एक पक्ष के गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनाना चाह रहे थे. जबकिदूसरे पक्ष के जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय के साथ इनकी पत्नियां ममता पांडेय और आशा पांडेय इसका विरोध कर रही थीं.

शनिवार को हुआ था विवाद

इनके विरोध को दरकिनार कर गोकर्ण प्रसाद पांडेय ने शनिवार को सड़क बनाने का काम शुरू करा दिया था. जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इतने में मोरंग लेकर आए डंपर के पास खड़ी ममता पांडेय और आशा पांडेय के ऊपर आरोपियों ने डंपर खाली कर दिया.इससे दोनों महिलाएं मोरंग में दब गई थीं. बड़ी मुश्किल से इनके ऊपर से मोरंग हटाकर बाहर निकाला गया था. घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हल्ला बोल दिया है.

एक आरोपी अरेस्ट, दो की तलाश जारी

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने कहा कि बीजेपी के राज में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. हालांकि बवाल बढ़ते देख एक्शन में आई पुलिस ने तत्काल तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए डंपर चालक को अरेस्ट कर लिया है.बाकी दो आरोपी गोकर्ण पांडेय और विपिन पांडेय की तलाश शुरू कर दी है. हालात को देखते हुए रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय ने भी मौका मुआयना किया है. उन्होंने कहा ग्राम हिनौता में दो परिवारों का आपसी जमीनी विवाद है.

महिलाओं के ऊपर गिरा दिया था मोरंग

उन्होंने बताया कि इसमें एक पक्ष विवादित जमीन पर सड़क बना रहा था. वहीं दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था. इसी दौरान मोरंग लेकर आए डंपर के ड्राइवर ने बिना देखे डंपर का पिछला गेट खोल दिया. इससे दोनों महिलाओं के ऊपर मोरंग गिर गया और दोनों उसमें दब गई थीं.डीआईजी साकेत पांडेय के मुताबिक इस घटना में पारिवारिक विवाद के अलावा और कोई एंगल नहीं है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद दोनों महिलाओं को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां से एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ही छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरी महिला को भर्ती किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश कराई जा रही है.

Related Articles

Back to top button