ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

दो युवकों ने जेल के बाहर आराम से टहलते हुए बनाई रील…सुरक्षा पर उठे सवाल

मुरैना। इंस्टाग्राम व फेसबुक के लिए रील बनाने वाले लोग कहीं भी मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। पिछले दिनों सबलगढ़ न्यायालय के मुख्य द्वार पर बनाए गए वीडियो को लेकर हंगामा हुआ था तो मंगलवार को जौरा जेल के बाहर बने वीडियो के वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा काे लेकर चर्चाएं होने लगीं।

दरअसल, जौरा जेल के बाहर बना वीडियो हैप्पी वारदात 302 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रसारित हुआ है। इसमें दो युवक जेल के बाहर आराम से टहलते हुए वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं, क्योंकि जेल के मुख्य द्वार पर कोई प्रहरी तक नजर नहीं आ रहा है।

इस कारण बेरोक-टोक यह युवक दबंगई भरा वीडियो बनाते रहे। अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले अंबाह में 11 साल के बालक की वीडियो रील बनाते समय फांसी लग जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button