ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

नुसरत जहां ने निखिल जैन को बताया था ‘बाईसेक्सुअल’, अब एक्स हसबैंड ने कहा – गलती हो गई थी पर…

नई दिल्ली। टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में छाई हुईं हैं। कभी तलाक को लेकर तो कभी बिना शादी के बच्चे के जन्म को लेकर। अब नुसरत जहां से अलग होने के बाद निखिल जैन पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने नुसरत के साथ अपने रिलेशन के बारे में हर एक सवाल का सीधा जवाब दिया है।

खुद के बाईसेक्सुअल होने पर बोले निखिल

निखिल जैन ने Ei Samay Digital को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि वो अभी अपनी पूर्व पत्नी नुसरत जहां से प्यार करते हैं। अलग होते समय नुसरत ने निखिल पर बाईसेक्सुअल होने का आरोप भी लगाया था। निखिल ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए साफ शब्दो में कहा, ‘मैं अब भी नुसरत से प्यार करता हूं और अगर मैं बाईसेक्सुअल होता, तो वह मेरे साथ इतना प्यार कैसे कर सकती थीं?’

गलती हो गई थी…

निखिल ने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘नुसरत से मिलने से पहले ही वे कई टॉलीवुड सेलेब्स को जानते थे। वहीं बॉलीवुड में भी कई लोगों के रिलेशनशिप टूटे हैं और डिवोर्स भी हुए हैं। लेकिन किसी ने भी एक दूसरे पर कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए।’ इसके साथ ही निखिल ने नुसरत संग शादी के टूटने की वजह को बेहद पर्सनल बताते हुए कहा, ‘कुछ गलत हो गया था लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह इतना आगे बढ़ जाएगा।’

यश दासगुप्ता के साथ रिश्ते में हैं नुसरत

नुसरत जहां आजकल एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। नुसरत के बच्चे के पिता भी यश ही हैं और दोनों साथ रहते हैं। पिछले दिनों दुर्गापूजा के अवसर पर नुसरत ने हाथ में शाखापोला पहने हुए तस्वीरें शेयर की थीं। जिससे ये कयास लगाए जाने लगे कि नुसरत और यश ने शादी कर ली है पर इसे पब्लिक नहीं किया है। वहीं बेटे के साथ कई तस्वीरों में बंगाली एक्ट्रेस यश और खुद को फैमिली मानती हैं।

Related Articles

Back to top button