ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

16 फरवरी को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में होगी केजरीवाल की ताजपोशी, पूरी दिल्ली को न्योता

नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत के बाद बुधवार को अरविंद केजरीवाल विधायक दल के नेता चुने गए। इसके साथ ही केजरीवाल अब तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर 16 फरवरी को शपथ लेंगे। केजरीवाल के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सिसदोिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बतायाकि केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली वालों  शपथ ग्रहण में जरूर आना। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता काम को पसंद करती है, राजनीति का विकास मॉडल सिर्फ केजरीवाल के पास है। लोगों को सस्ती बिजली देना, पानी उपलब्ध कराना ही असली देशभक्ति है। दिल्ली के लोगों ने संदेश दे दिया है कि केजरीवाल हमारा बेटा है, चुनाव के दौरान काफी नफरत फैलाई गई।

मंगलवार को प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाले केजरीवाल ने बुधवार को सिविल लाइंस में अपने आधिकारिक आवास पर विधायकों से मुलाकात की और इस दौरान उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इससे पहले बुधवार सुबह केजरीवाल उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करने पहुंचे। चुनाव नतीजों के बाद ये पहली औपचारिक मुलाकात है।

बता दें कि दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर से विजेता बनकर उभरी है। केजरीवाल की अगुवाई में AAP ने लगातार दूसरी बार जीत की आंधी में विरोधियों को उड़ा दिया। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस का तो सूपड़ा ही साफ हो गया। 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस शून्य पर रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button